{"_id":"6735fd5f14ba0942c005eb14","slug":"national-youth-defeated-olympic-club-in-cricket-tournament-read-all-the-sports-news-of-kanpur-in-one-click-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: क्रिकेट टूर्नामेंट में नेशनल यूथ ने ओलंपिक क्लब को हराया, एक क्लिक में पढ़ें कानपुर की सभी खेल की खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: क्रिकेट टूर्नामेंट में नेशनल यूथ ने ओलंपिक क्लब को हराया, एक क्लिक में पढ़ें कानपुर की सभी खेल की खबरें
Thu, 14 Nov 2024 07:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 Nov 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
केसीए से मान्यता प्राप्त ओलंपिक रजिस्टर्ड क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित कलावती स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को नेशनल यूथ और ओलंपिक क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें नेशनल यूथ की टीम ने ओलंपिक क्लब को 12 रन से हराया। किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मैच में नेशनल यूथ ने 35 ओवर में आठ विकेट पर 200 रन बनाए। इसमें वंश निगम ने 45, तुषार पाल ने 38, वीरेंद्र प्रताप ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अर्जुन सिंह ने चार, निशांत गौर ने तीन विकेट लिए। वहीं, ओलंपिक क्लब की पूरी टीम 34.3 ओवर में 188 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें शुभम चौधरी ने 84, आशीष ने 23 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में वीरेंद्र प्रताप ने पांच को आउट किया। वीरेंद्र प्रताप को 31 रन बनाने व पांच विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द मैच खिताब मिला। टूर्नामेंट में 19 नवंबर को पहला सेमीफाइनल मैच रोवर्स बनाम केडीएमए के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच 20 नवंबर को नेशनल यूथ बनाम कानपुर साउथ के बीच खेला जाएगा।
28वें ड्रेगेन कप इंटरनेशनल कराटे टूर्नामेंट में बसंत होंगे निर्णायक
कानपुर। क्योकुशिन कराटे फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से 28वें ड्रेगेन कप इंटरनेशनल कराटे टूर्नामेंट का आयोजन जापान में किया जाएगा। इसमें कानपुर के बसंत कुमार सिंह को निर्णायक चुना गया है। वे सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में कराटे प्रशिक्षक हैं। बसंत इससे पहले भी कई देशों में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं। इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्या शिखा बनर्जी, उप प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, मधुश्री भौमिक, महेश मिश्रा, सुशील चंद्रा, विजयश्री पांडेय, रागनी राठौर, अनुपमा श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त किया है।
गोवा पर जीत दर्ज कर नॉकआउट की कोशिश करेगा यूपी
ग्रीनपार्क स्टेडियम में गोवा के खिलाफ शुक्रवार से होने वाले लीग के पांचवे मैच में यूपी टीम जीत के साथ ही बीसीसीआई की कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी के इलीट ग्रुप-बी में नॉकआउट के प्रयास में रहेगी। गुरुवार को दोनों ही टीमों ने ग्रीनपार्क में अपने-अपने कोचों की देखरेख में जमकर अभ्यास किया। इसी मैदान पर छत्तीसगढ़ से पिछला मैच ड्रा खेलने के बाद अब मेजबान यूपी की टीम सातवें स्थान पर चल रही गोवा को हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। चार दिवसीय मैच आज सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
पिछले सीजन की उपविजेता उत्तर प्रदेश की टीम इस बार भी कर्नल सीके नायडू ट्राफी में शानदार प्रदर्शन कर रही है। लीग में अभी तक खेले गए चार मैचों में तीन जीत व एक ड्रा के साथ कुल 48 अंक लेते हुए उत्तर प्रदेश की टीम एलीट ग्रुप-बी में पहले स्थान पर चल रही है। मुकाबले से पहले रितुराज शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। स्वास्तिक चिकारा कुछ खास नहीं कर सके हैं। एक बल्लेबाज की कमी मेजबान टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी। हालांकि, कानपुर के आदर्श सिंह और प्रशांतवीर ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था, इन दोनों खिलाड़ियों से इस बार भी टीम को पूरी उम्मीद होगी। गेंदबाजी में कुणाल त्यागी, विजय यादव, नदीम, रिषभ बंसल समेत सभी ने कड़ा अभ्यास कर गोवा के बल्लेबाजों के खिलाफ रणनीती तैयार की है। वहीं, दूसरी ओर गोवा की टीम ने अजान थोथा, कौशल, आनंद आर तेंदुलकर, अभिनंदन ठाकुर, आर्यन अजय ने नेट्स पर बल्लेबाजी को दुरुस्त किया, तो गेंदबाजी में शिवेंद्र प्रताप सिंह, शादाब खान आदि शानदार गेंदबाजी कर यूपी के बल्लेबाजों को सस्ते में निपटाने की भूमिका बनायी। गोवा की टीम अभी तक चार मैचों में तीन में हार और एक मैच ही ड्रा खेल पाई है। वह किसी भी सूरत में उत्तर प्रदेश को उसके घर में कड़ी चुनौती पेश करना चाहेगी।
दौड़, कबड़्डी, खो-खो के विजेताओं को किया पुरस्कृत
बाल दिवस पर हरिगोपाल इंटर कॉलेज सेन पश्चिमपारा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रबंधक ज्ञानचंद्र अवस्थी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दौड़, कबड़्डी, खो-खो प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में महेश द्विवेदी, राजेंद्र, अनुज, प्रतिभा मिश्रा, दीप प्रकाश, गजरारज, राजेश आदि शामिल रहे। महेश प्रजापति ने लाइव कमेंट्री की। छात्रों ने विभिन्न स्टाल भी लगाए। मौके पर प्राचार्य राजामोहन श्रीवास्तव व प्रबंध समिति से राकेश अवस्थी मौजूद रहे।