फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Naseem visit to temple, Religion does not teach discrimination among anyone, it should not be given importance

नसीम के मंदिर दर्शन का मामला: सपाई बोले- मजहब किसी में भेद नहीं सिखाता, इसे तूल नहीं देना चाहिए

Fri, 01 Nov 2024 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 01 Nov 2024 11:21 PM IST
सार

उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने वनखंडेश्वर मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। नसीम के मंदिर जाकर दर्शन करने का मामला तूल पकड़ रहा है।

विज्ञापन
Naseem visit to temple, Religion does not teach discrimination among anyone, it should not be given importance
नसीम के मंदिर दर्शन का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव प्रचार के दौरान नसीम सोलंकी के मंदिर में दर्शन करने के मामले को लेकर एक व्यक्ति ने ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी से मसला पूछा और शरीयत की रोशनी में इसकी व्याख्या मांगी। इसपर मुफ्ती ने कहा कि अगर कोई मुस्लिम जानबूझकर मूर्ति पूजन करता है जोकि इस्लाम में वर्जित है तो वह पहले तो तौबा करे और फिर दोबारा कलमा पढ़े।
विज्ञापन


इस संबंध में बात करने के लिए नसीम सोलंकी से संपर्क नहीं हो सका। वहीं महानगर सपा के वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी सभी धर्मों के पूज्य स्थालों पर जाते हैं। तमाम भाजपाई दरगाहों पर जाकर चादरें चढ़ाते हैं। वह किसी भी पार्टी से क्यों न हों। मजहब किसी में भेद रखना नहीं सिखाता। ऐसे में नसीम के मंदिर जाने के मामले को तूल नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed