{"_id":"69b70c9e5716c070440c982c","slug":"nargis-won-the-high-jump-in-the-girls-category-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-139784-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ऊंची कूद में बालिका वर्ग से नरगिस ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ऊंची कूद में बालिका वर्ग से नरगिस ने मारी बाजी
Mon, 16 Mar 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। कस्बे के रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को अंतिम दिन रहा। इस दिन टेबल टेनिस, ऊंची कूद, भारोत्तोलन और भाला फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
ऊंची कूद बालिका वर्ग में नरगिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशी द्वितीय और छाया देवी तृतीय स्थान पर रहीं। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वामी देवी को टीम कप्तान चुना गया। अंतरा शुक्ला, छाया देवी और दिव्या सिंह चौहान टीम सदस्य बनीं। बालक वर्ग भाला फेंक में ओमप्रकाश तिवारी ने 32 मीटर भाला फेंककर पहला स्थान हासिल किया। सुमित कुमार दूसरे और सौरभ यादव तीसरे स्थान पर रहे। भारोत्तोलन में उत्कर्ष कुमार ने सबसे अधिक 55 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान पाया। शिव साहू ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
क्रीड़ा प्रशिक्षक संजय सिंह ने सभी प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका निभाई। निर्णायक मंडल में इग्नू समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. इदरीश खान और डॉ. शिवरीनारायण यादव शामिल थे। इन सभी ने मिलकर खेलकूद प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।