फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Naresh Aggarwal said This is not an election but a war between Ram and Ravana

नरेश अग्रवाल बोले: यह चुनाव नहीं राम और रावण के बीच का युद्ध है

Sun, 28 Apr 2024 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Apr 2024 11:31 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में सरकुलर रोड स्थित धर्मशाला के मैदान में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Naresh Aggarwal said This is not an election but a war between Ram and Ravana
कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते भाजपा नेता नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई में सरकुलर रोड पर स्थित एक धर्मशाला के मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि यह चुनाव नहीं है। यह धर्म युद्ध है। राम और रावण के बीच का युद्ध है, कृष्ण और कंस के बीच का युद्ध है। एक तरफ वो लोग हैं जिन्होंने अयोध्या में श्रीरामलला की प्रतिष्ठा कराई और एक तरफ वह लोग हैं जो प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार करते हैं।

विज्ञापन


शहर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में नरेश अग्रवाल ने कहा कि जब बेटे नितिन अग्रवाल को जिम्मेदारियां दे रहा था तो मन में कुछ शंकाएं थीं, लेकिन यहां मौजूद लोगों ने बता दिया है कि नितिन उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। नरेश अग्रवाल ने कहा कि जब घर का बेटा लायक हो जाए तो उसे जिम्मेदारियां सौंप देना चाहिए। उन्होंने मंच पर मौजूद एक नेता की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बड़ा आदमी वह होता है जो गलती स्वीकार करे और फिर उसमें सुधार करे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रेश्वरनाथ गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, डॉ. एपी सिंह, डा. सौरभ दयाल, प्रियम मिश्रा, टिंकू त्रिवेदी भी मौजूद रहे। संचालन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला ने किया।

विज्ञापन

आबकारी मंत्री बोले : प्रतिनिधि मत बनाना
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कार्यक्रम में मौजूद सांसद जय प्रकाश से कहा कि उम्र, अनुभव और पद में आप बड़े हैं, लेकिन एक सुझाव है। किसी को भी प्रतिनिधि मत बनाना। प्रतिनिधि तो यह जनता है। बाद में प्रतिनिधि को लेकर नरेश अग्रवाल ने भी जिक्र किया।

 

वहां हूरें मिलतीं तो यहां कौन काली कलूटी मिलती हैं
कार्यक्रम में मौजूद अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं से नरेश अग्रवाल ने मंच से ही स्वभाव के विपरीत खूब हंसी मजाक किया। दो कार्यकर्ताओं के नाम लेकर कहा कि इनके यहां कहते हैं कि धर्म पर कुरबान हो जाओगे तो हूरें मिलेंगी। यहां कौन काली कलूटी मिलती हैं। स्वर्ग और नर्क दोनों इस धरती पर हैं। उन्होंने कहा कि गलतफहमी में मत रहना जैसा करोगे वैसा भरोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed