फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Naresh agarwal statement on mulayam singh and sp bsp alliance

गठबंधन पर मुलायम का दर्द जायज, जाटव-यादव कभी एक साथ नहीं आ सकते, इसकी ये वजह है- नरेश अग्रवाल

Sun, 24 Feb 2019 07:15 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 24 Feb 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Naresh agarwal statement on mulayam singh and sp bsp alliance
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
पूर्व सांसद, भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा के बीच टिकट बेचने की होड़ लगी है। सपा-बसपा गठबंधन का टिकट हासिल कर चुनावी मैदान में उतरने वाला प्रत्याशी अगर जीत भी गया तो जनता को लूटने का काम करेगा। उन्होंने इसे लोकतंत्र का सबसे भद्दे दिन बताया। गठबंधन को लेकर दो दिन पहले मुलायम सिंह यादव की टिप्पणी पर भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का दर्द जायज है।
विज्ञापन


यूपी के हरदोई जिले में अपने आवास पर पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा सत्र के अंतिम दिन नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने की शुभकामनाएं इसलिए दीं, क्योंकि वह भी सपा-बसपा के गठबंधन की वास्तविकता जानते हैं। गठबंधन को लेकर मुलायम सिंह यादव का दर्द जायज भी है, क्योंकि 2012 में जो दल प्रचंड बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने में सफल हुआ था। अब उसे अस्तित्व बचाने के लिए दूसरे दलों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को धारा 370 और 35 ए पर निर्णय लेकर करारा जवाब भी देना देना चाहिए- नरेश अग्रवाल

नरेश अग्रवाल ने कहा कि जनता को लूटने के लिए गठबंधन हुआ है। उन्होंने कहा कि जाटव और यादव कभी एक साथ नहीं आ सकते, क्योंकि बसपा शासन में यादवों पर और सपा शासन में जाटवों पर एक दूसरे ने अत्याचार किए हैं। नरेश अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव में त्रिकोणात्मक संघर्ष होने और इसके बाद भाजपा के स्पष्ट बहुमत से सत्ता में आने की बात कही। 

नरेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर बधाई दी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लड़ाई कश्मीरियों से नहीं है, लड़ाई आतंकवादियों से है। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री को कश्मीर में धारा 370 और 35 ए पर निर्णय लेकर करारा जवाब भी देना देना चाहिए। 

 

चीन और पाकिस्तान को कमजोर करना जरूरी है- नरेश अग्रवाल

नरेश अग्रवाल ने कहा कि मीडिया के माध्यम से वह अपील करते हैं कि देशवासी चीन और पाकिस्तान में निर्मित वस्तुओं का उपयोग तत्काल प्रभाव से बंद कर इनका बहिष्कार कर दें। उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कहीं न कहीं भारत के बाजार पर टिकी है, इसलिए आर्थिक रूप से चीन और पाकिस्तान को कमजोर करना जरूरी है। 

जिले में भाजपा के अंदर ही नरेश अग्रवाल का विरोध किए जाने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जबाव में नरेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के कुछ लोग हमारे विरोधियों को साथ लेकर घूम रहे हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि सिर्फ हमारा विरोध करने से ही वह बड़े नहीं हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को यह भी सोचना चाहिए कि जो नरेश का नहीं हुआ वह उनका भी नहीं होगा। नरेश अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल भाजपा के अंदर के हमारे विरोधी भी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए जुट जाएं। चुनाव जीतने के बाद फिर हमसे आराम से लड़ते रहें। फिलहाल जिले की दोनों सीटें जीतना जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed