{"_id":"5c24ec03bdec22569a51b67f","slug":"naresh-agarwal-appeal-to-party-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेश की अपील- भाजपा को जिताने के लिए जुट जाएं, 40 साल से चुनाव जीतने की बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेश की अपील- भाजपा को जिताने के लिए जुट जाएं, 40 साल से चुनाव जीतने की बताई ये वजह
Thu, 27 Dec 2018 08:43 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 27 Dec 2018 08:43 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता बैठक में बोलते पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नरेश अग्रवाल ने गुरुवार को हरदोई जिले में टडिय़ावां विकास खंड के ग्राम पुराबहादुर में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव बेहद करीब आ गए हैं। अभी से एकजुट होकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करें।
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि किसी को भी हताश और निराश होने की जरुरत नहीं है। जब-जब क्षेत्र में किसी ने भी याद किया, तो उसके साथ खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि मेरा कार्यकर्ता अगर मुझसे किसी बात से नाराज भी होता है तो उसके दरवाजे पर जाकर मना लेंगे क्योंकि रिश्ते पारिवारिक हैं और यही वजह है कि 40 साल से चुनाव में जिताते रहे हैं।