{"_id":"58579a604f1c1b706be391c7","slug":"narendra-modi-at-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर रैली: अंबेडकर की जयंती पर होगा बंपर ड्रा, 15000 लोगों को मिलेगा 1000 रुपया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर रैली: अंबेडकर की जयंती पर होगा बंपर ड्रा, 15000 लोगों को मिलेगा 1000 रुपया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
कानपुर रैली में मंच पर मौजूद पीएम मोदी के साथ मुरली मनोहर जोशी व केशव प्रसाद मोर्य
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता व शहर के सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कानपुर रैली में कहा आने वाले दिनों में भारत विश्व की फैक्ट्री और मुनीम के रूप में उभर कर सामने आएगा। अभी तक चीन दुनिया की फैक्ट्री और दुनिया के मुनीम के रूप में जाना जाता रहा है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारत जिस ढंग से तकनीकि उन्नति कर रहा है, मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि भारत अब चीन को पछाड़ने जा रहा है।
इसके अलावा डॉ. जोशी ने पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले की सराहना की। जोशी ने कहा इस फैसले से कालाधन रखने वालों को गहरी चोट पहुंची है।उन्होंने कहा 2013 में लोकसभा के चुनाव में रैली की शुरूआत कानपुर से ही हुई थी और भाजपा बहुमत में आई थी। अब 2017 के विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने फिर से कानपुर की जमीन को चुना है। निश्चय ही 2017 का यूपी विधानसभा चुनाव भाजपा ही जीतेगी और जनता के समर्थन से बहुमत हासिल करेगी।
इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक के फैसले की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा पाकिस्तान का सिर चकरा गया है। यह बात सुन रैली स्थल पर मौजूद लोगों में जोश उमड़ आया और भारत माता की जय का उदघोष होने लगा।
विज्ञापन
मुरली मनोहर जोशी ने कहा अन्य सरकारों के राज में कानपुर उपेक्षित शहर बन गया। जबकि कानपुर 10 हजार करोड़ का राजस्व देता है। अगर हम कोशिश करें तो यहां से 20 हजार करोड़ का राजस्व भी अर्जित किया जा सकता है। इसके साथ उन्होंने कानपुर की धरती पर तमाम साधनों का जिक्र किया। इनमें सुपर स्पेशलटी अस्पताल, मेट्रो, बिजली संयत्र का मुख्य रूप से जिक्र किया।