{"_id":"5d18b1e48ebc3e3cf40ad534","slug":"narayan-murthy-and-sudha-murthy-talk-with-iitians","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति ने कहा 'रुपयों के लिए काम करोगे तो वे तुमसे दूर भागेंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंफोसिस के संस्थापक नारायणमूर्ति ने कहा 'रुपयों के लिए काम करोगे तो वे तुमसे दूर भागेंगे'
Sun, 30 Jun 2019 06:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 30 Jun 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
पत्नी सुधा के साथ नारायण मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी का दूसरा दिन भी इंफोसिस के संस्थापक और देश में आईटी सेक्टर के जनक माने जाने वाले डॉ. एनआर नारायणमूर्ति और उनकी पत्नी डॉ. सुधा मूर्ति के नाम रहा। दोनों शनिवार को आईआईटीयंस से करीब एक घंटे तक मुखातिब रहे। खूब सवाल-जवाब हुए।
विज्ञापन
एक छात्र ने पूछा कि आप देश के सबसे ज्यादा अमीर लोगों में से एक हैं। इसके बावजूद आप इतने सरल और सहज कैसे हैं? इसका जवाब देते हुए नारायणमूर्ति ने कहा कि उन्होंने कभी रुपयों के लिए काम नहीं किया। इसलिए हमेशा लक्ष्मी उनके पास आती रही।
विज्ञापन
Trending Videos
कहा कि आप भी अगर रुपयों के लिए काम करोगे तो वे हमेशा तुमसे दूर भागेंगे। इसलिए कोशिश करो कि जो भी करो उसे एंजॉय करो और उसमें विविधिता लाने की कोशिश करो। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर भी मौजूद रहे।
कभी मूल्यों से नहीं किया समझौता
एक छात्र ने पूछा कि आपने कंपनी को बुलंदियों तक कैसे पहुंचाया तो नारायणमूर्ति ने जवाब दिया कि वह हमेशा प्रोडक्ट्स में विविधता लाते रहे। इसे लोगों ने पसंद किया। कभी भी उन्होंने अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया। हमेशा सही राह पर चले और सही काम करने की कोशिश की। उन्होंने बेहतर स्टार्टअप के लिए एक अच्छी टीम और इनोवेटिव सोच को जरूरी बताया।
आगे बढ़ना है तो दूसरों का सम्मान करें : सुधा
इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सुधा नारायणमूर्ति ने आईआईटीयंस को हर किसी का सम्मान करने की सलाह दी। कहा कि आप जब दूसरों का सम्मान करोगे तभी आप आगे बढ़ पाओगे। जीवन में हमेशा सरल और सहज होना चाहिए। दूसरों की मदद करनी चाहिए। सुधा मूर्ति ने छात्राओं को भी आगे बढ़ने के कई टिप्स दिए।