{"_id":"6576ba781296f63eb80ef85a","slug":"namo-kabaddi-competition-mayor-tried-his-hand-in-kabaddi-competition-said-awareness-towards-sports-has-incr-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Namo Kabaddi Competition: कबड्डी प्रतियोगिता में महापौर ने आजमाएं हाथ, बोलीं- खेलकूद के प्रति बढ़ी है जागरूकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Namo Kabaddi Competition: कबड्डी प्रतियोगिता में महापौर ने आजमाएं हाथ, बोलीं- खेलकूद के प्रति बढ़ी है जागरूकता
Mon, 11 Dec 2023 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:00 PM IST
सार
Kanpur News: महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया कार्यक्रम के कारण युवाओं में खेल-कूद के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसका सकारात्मक परिणाम एशियन गेम्स 2023 में देखने को मिला, जहां भारत के खिलाड़ियों ने 100 से अधिक मेडल जीत कर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
कबड्डी खेलती मेयर प्रमिला पांडे्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से किदवई नगर में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचीं महापौर प्रमिला पांडे्य ने किदवई नगर के विधायक महेश त्रिवेदी के साथ दीप प्रज्जवलन करके कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इस दौरान महापौर ने न केवल कबड्डी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की, बल्कि महिला कबड्डी खिलाड़ियों के साथ उन्होंने मैदान में दो-दो हाथ भी किए। इस दौरान महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया कार्यक्रम के कारण युवाओं में खेल-कूद के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसका सकारात्मक परिणाम एशियन गेम्स 2023 में देखने को मिला, जहां भारत के खिलाड़ियों ने 100 से अधिक मेडल जीत कर इतिहास रच दिया। महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इसी विजन को आगे बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन करने का कार्यक्रम बनाया गया है।