फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Naman is City Topper in CA Final; Kunal Ranks Second

Kanpur News: सीए फाइनल में नमन सिटी टॉपर, कुनाल दूसरे पर

Fri, 19 Jun 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Naman is City Topper in CA Final; Kunal Ranks Second
सीए फाइनल परीक्षा में सिटी टॉप करने वाले नमन कुमार भवनानी अपने परिवार के साथ। - फोटो : स्वयं
कानपुर। दि इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया की ओर से सीए फाइनल 2026 परीक्षा में नमन कुमार भवनानी ने सिटी टाॅप किया है। उनके 600 में से 419 आए हैं। दूसरे स्थान पर कुनाल गुप्ता (392 अंक), तीसरे पर सुधांशु ओमर (385 अंक), चौथे पर औरैया की स्नेहा अग्रवाल (383 अंक) और पांचवें पर शिखर अग्रवाल (367 अंक) हैं। पांचों ने दोनों ग्रुपों की परीक्षा एक साथ पास कर परिवार के पहले सीए बने हैं।
विज्ञापन


सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) के चेयरमैन सीए अंकुर गोयल ने बताया कि कानपुर से कुल 434 छात्रों ने सीए फाइनल की परीक्षा दी थी। गुरुवार को परीक्षा परिणाम जारी हो गए, जिसमें 67 छात्र सफल हुए हैं। दोनों ग्रुप में कुल 98 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 17 सफल रहे। केवल ग्रुप एक में 203 छात्र सम्मलित हुए, जिनमें से 13 को कामयाबी मिली। केवल ग्रुप दो में 133 छात्र शामिल हुए थे। इसमें 27 सफल रहे। नमन कुमार को ग्रुप एक में 202 और ग्रुप दो में 217 अंक मिले। कुनाल गुप्ता ने ग्रुप एक में 187 और ग्रुप दो में 205 अंक हासिल किए। सुधांशु ओमर को ग्रुप एक में 196 और ग्रुप दो में 189 अंक मिले। स्नेहा अग्रवाल ने ग्रुप एक में 194 और ग्रुप दो में 189 अंक प्राप्त किए। शिखर अग्रवाल ने ग्रुप एक में 177 और ग्रुप दो में 190 अंक हासिल किए।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी नमन कुमार भवनानी ने बताया पिता गोविंद भवनानी कारोबारी हैं। मम्मी अनमोल भवनानी गृहिणी हैं। 12वीं की पढ़ाई सनातन धर्म एजूकेशन सेंटर से की। 2024 में क्राइस्टचर्च कॉलेज से बीकॉम किया। 2021 से सीए बनने की तैयारी कर रहे हैं। पहले प्रयास में सफलता मिली है। उन्हें फाइनेंस क्षेत्र में शुरू से ही बहुत रुचि थी और सीए बनने का सपना देखा था। वह आज पूरा हो गया। पहले नौकरी करेंगे। एमबीए भी करना चाहते हैं। उनकी सफलता में मम्मी, पापा और दादी द्रौपदी देवी व दोस्त श्रेया का योगदान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटमपुर के आशा नगर में रहने वाले कुनाल गुप्ता ने बताया पिता संजय कुमार गुप्ता कारोबारी हैं। मम्मी सुधा गुप्ता गृहिणी हैं। उन्होंने पहले प्रयास में सफलता हासिल की है। दीनदयाल इंटर कॉलेज से 12वीं पास किया। बीकॉम की पढ़ाई घाटमपुर के कॉलेज से की। उन्होंने 2021 से सीए की तैयारी शुरू की। पहले नौकरी करेंगे उसके बाद अपनी प्रैक्टिस करना चाहते हैं। 12वीं की पढ़ाई के दौरान ही सीए बनने की ठानी थी।

चौक मेस्टन रोड में रहने वाले सुधांशु ओमर ने भी पहले प्रयास में सफलता हासिल की है। पिता विजय कुमार गुप्ता कारोबारी हैं। मम्मी सुधा गुप्ता गृहिणी हैं। भाई विकास कुमार का भी कारोबार है। 12वीं की पढ़ाई जीएनके विद्या मंदिर से की। पिछले साल डीएवी से बीकॉम किया है। 2022 से सीए बनने की तैयारी शुरू की थी। वह नौकरी करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि नमन, कुनाल, शिखर और वह आपस में अच्छे दोस्त हैं।

औरैया के होमगंज में रहने वाली स्नेहा अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई की है। वह अच्छी कंपनी में नौकरी करना चाहती हैं। पापा अनूप अग्रवाल का रेडीमेड कपड़ों का कारोबार है। मम्मी नीलम अग्रवाल गृहिणी हैं। रिश्तेदार सीए सौम्या अग्रवाल को देखकर उन्होंने सीए बनने की ठानी थी। वह हमेशा उन्हें प्रोत्साहित भी करती हैं।



चंद्रविहार कॉलोनी नवाबगंज में रहने वाले शिखर अग्रवाल ने बताया कि पिता आशीष अग्रवाल डॉक्टर हैं। मम्मी प्रिया अग्रवाल भी डॉक्टर हैं। बहन नोएडा में वकील हैं। उनका कहना है कि डॉक्टर बनने के लिए 10 साल तक पढ़ना पड़ता है। उन्होंने सीए बनने का पहले से मन बना लिया था। 12वीं की पढ़ाई सर पदमपत सिंहानिया एजूकेशन सेंटर से 2022 में की। उसके बाद से सीए बनने के लिए तैयारी शुरू कर दी। वह पहले नौकरी करेंगे। इसके बाद वित्तीय क्षेत्र में और पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed