फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   namami gange project launch from ganga bairaj

गंगा बैराज से होगी नमामि गंगे प्रोजेक्ट की लांचिंग

Sat, 13 Aug 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Sat, 13 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
namami gange project launch from ganga bairaj
नमाम‌ि गंगे प्राेजेक्ट
 केंद्रीय शहरी विकास मंत्री और जल संसाधन मंत्री 19 अगस्त को गंगा बैराज से नमामि गंगे प्रोजेक्ट को लांच करेंगे। इसकी जानकारी शनिवार को मंत्रियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दी। बैराज पर शिलान्यास समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 
विज्ञापन

दिल्ली में विज्ञान भवन, हैदराबाद से शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, उज्जैन से जल संसाधन विकास मंत्री उमा भारती ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि लगभग 500 करोड़ रुपये के नमामि गंगे प्रोजेक्ट में कानपुर समेत दस शहरों में घाटों के सुंदरीकरण, नालों की टेपिंग आदि कार्यों को शामिल किया गया है। कानपुर में इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की देखरेख में वीआरसी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी घाटों की मरम्मत, चेंज रूम, शौचालय, पेशाब घर, लाइटिंग आदि सुंदरीकरण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


नाला टेपिंग के लिए 63.80 करोड़
नाला टेपिंग कार्य गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई करेगी। इसके लिए 63.80 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इकाई के जीएम एके गुप्ता ने बताया कि सीसामऊ नाले से रोज गंगा में जा रहे 14 करोड़ लीटर गंदे पानी में से आठ करोड़ लीटर गंदा पानी बजरिया के पास से नाला टेप कर बिनगवां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ले जाया जाएगा। वहीं, छह करोड़ लीटर गंदा पानी पुरानी गहरी सीवर लाइन के माध्यम से जाजमऊ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचेगा। इसी तरह अन्य प्रमुख नालों का पानी भी टेपिंग के बाद गंगा के बजाय सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन घाटों का होगा सुंदरीकरण
सरसैया घाट, परमट घाट, बाबा घाट, भगवतदास घाट, भैरोघाट, गुप्तार घाट, मेस्कर घाट, किला घाट, गोला घाट, सिद्धनाथ घाट, बुढ़िया घाट आदि।

ये नाले होंगे टेप
परमिया नाला, नवाबगंज नाला, सीसामऊ नाला, म्योर मिल नाला, गुप्तार घाट नाला, ढबका नाला।
ये अफसर मौजूद रहे
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डीएम कौशलराज शर्मा के अलावा प्रोजेक्ट में शामिल अन्य शहरों के अफसरों के साथ-साथ नगर आयुक्त उमेश प्रताप सिंह, मुख्य अभियंता मनीष कुमार सिंह, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के महाप्रबंधक एके गुप्ता, वीआरसी कंस्ट्रक्शन के जीएम दर्शन कुमार गुप्ता, जीएम रमन शर्मा, एजीएम मुकेश टीना आदि  कलक्ट्रेट में मौजूद रहे।


बैराज पर तैयारियां
वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, वीआरसी के अफसर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी के साथ गंगा बैराज गए। वहां मंच स्थल से लेकर पार्किंग स्थल तक के लिए जगह चिह्नित की गई। सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि घाटों का सुंदरीकरण डेढ़ साल में होगा। निर्माण इकाई छह महीने तक रखरखाव भी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed