फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nagar Panchayat became Moosanagar

नगर पंचायत बना मूसानगर

Tue, 10 Dec 2019 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat became Moosanagar
मूसानगर(कानपुर देहात)। कस्बे को नगर पंचायत बनाने के लिए सोमवार को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि दो वर्ष पूर्व मूसानगर को नगर पंचायत का दर्जा देने की सिफारिश की थी। उनके आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा की थी। अधिसूचना जारी होते ही राजस्व विभाग की टीमों ने सर्वे कर लिया था। मानक पूरे होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। सोमवार को कैबिनेट ने मूसानगर को नगर पंचायत बनाने की मंजूरी दी है।
विज्ञापन

गौसगंज, फत्तेपुर व मूसानगर बांगर को मिलाकर नई नगर पंचायत बनाई गई है। भाजपा नेता विद्यासागर त्रिपाठी, विजय सोनी, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सोनकर, केन्द्रीय मंत्री के निजी सचिव राजेन्द्र निषाद, नीरज पाण्डेय, राजेन्द्र अग्रवाल ने खुशी जाहिर की है। सभी ने कहा कि कसबे को नगर पंचायत की मंजूरी से विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। लोगों को सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं की सौगात मिलेगी। व्यापरियों ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाइयां बांटीं। व्यापारी हरिनारायण गुप्ता, सुरेन्द्र सोनी, कल्लू गुप्ता, अजय ओमर, राजेश नामदेव ने कहा कि अब उनके व्यापार का दायरा बढ़ेगा। जिले में अमरौधा, सिकन्दरा, रसूलाबाद, रुरा, डेरापुर, अकबरपुर, शिवली के बाद मूसानगर आठवीं नगर पंचायत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed