फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nagar kirtan was showered flowers on

नगर कीर्तन पर हुई पुष्प वर्षा

Fri, 15 Jan 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
Nagar kirtan was showered flowers on

गुरु गोविंद सिंह महाराज के तीन दिवसीय पावन प्रकाशोत्सव पर गुरुवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान वाहो-वाहो गुरु गोबिंद सिंह जी, आपे गुरु चेला... जैसे उद्घोष   गूंजते रहे।

विज्ञापन


इसके अलावा जगह-जगह फूलों की बारिश कर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। दशमेष अस्त्रदल और साहिब दल ने गतका, तलवारबाजी, लाठीबाजी और कई हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन


दोपहर को गुरुद्वारा लाटूश रोड से गुरु ग्रंथ साहिब व उनके पंज प्यारे साहिब की अगुवाई में नगर कीर्तन निकला। मुख्य अतिथि केस्को एमडी सेल्वा कुमारी जे और श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लार्ड ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद नगर कीर्तन तमाम झांकियों, सेवक और जत्थेदारों के साथ बांसमंडी, डिप्टी पड़ाव, जरीब चौकी, फजलगंज, कबाड़ी मार्केट, संत नगर चौराहा, गुमटी नंबर-5, अस्सी फीट रोड, अशोक नगर होते हुए रात में मोतीझील पहुंचा। यहां पर उन्नाव, फतेहपुर के आतिशबाजों ने गोबिंद सिंह द्वार पर जोरदार आतिशबाजी करके सभी को चकित कर दिया।

रंगीन रोशनी के बीच हवा में गुरु गोबिंद सिंह का चित्र आने पर खूब तालियां बजीं। नगर कीर्तन से पहले गुरुद्वारे में अरदास की गई। इस दौरान सुखविंदर सिंह लाडी, मोहन सिंह, ज्ञानी मदन सिंह, परविंदर सिंह, जसपाल, सुखवीर, रविंदर सिंह, जसप्रीत सिंह, खालसा दल के मनमीत सिंह, मोहन सिंह, जगदीप सिंह आदि मौजूद रहे।


 नगर कीर्तन के दौरान पताका के पीछे चल रहे दशमेष अस्त्रदल के सदस्यों ने आग का गोला, गतका, सिर से नारियल फोड़ना, तलवारबाजी, मोटरसाइकिल घुमाना, लाठीबाजी का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed