फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NAAC gave B plus grade to UP Medical University

Kanpur News: उप्र आयुर्विज्ञान विवि को नैक ने दिया बी प्लस ग्रेड

Thu, 19 Jun 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
NAAC gave B plus grade to UP Medical University
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) ने प्रथम मूल्यांकन में बी प्लस ग्रेड प्रदान किया है। यह विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। कुलपति प्रोफेसर डॉ. पीके जैन ने इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों और गुणवत्ता पर केंद्रित कार्यशैली का परिणाम है। प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. रमाकांत यादव ने बताया कि नैक की सात सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने चार से छह जून तक विश्वविद्यालय के शोध कार्यों, छात्र केंद्रित वातावरण, आधारभूत सुविधाओं, सूचना तकनीक आधारित शिक्षण प्रणाली व नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन आदि बिंदुओं पर गहन मूल्यांकन किया था। चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. एस.पी. सिंह ने बताया कि किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के बाद यूपीयूएमएस प्रदेश का दूसरा चिकित्सा विश्वविद्यालय है, जिसे नैक की मान्यता प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed