{"_id":"6146bc99c0e16e50746590fc","slug":"mysterious-fever-two-more-died-in-kanpur-eleventh-death-in-kursauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमयी बुखार: कानपुर में दो और की जान गई, कुरसौली में ग्यारहवीं मौत, चार नए रोगियों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमयी बुखार: कानपुर में दो और की जान गई, कुरसौली में ग्यारहवीं मौत, चार नए रोगियों में डेंगू की पुष्टि
Sun, 19 Sep 2021 09:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:59 AM IST
विज्ञापन
खामोश हो गया कुरसौली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कुरसौली में फॉगिंग और छिड़काव के बाद भी बुखार और डेंगू पर काबू नहीं हो पा रहा है। गांव में बुखार से एक और रोगी की मौत हो गई है। रोगी गीता सिंह (41) की मौत कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में हो गई। वहीं, शिवराजपुर के डोडवा जमौली गांव निवासी बुखार पीड़ित संदीप कुमार की भी शास्त्रीनगर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
कुरसौली में बुखार से अब तक 10 महिलाओं समेत 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को उर्सला और निजी अस्पतालों में भर्ती चार रोगियों को डेंगू की पुष्टि हुई है। चार और रोगी बुखार की चपेट में आ गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुरसौली में बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है।
निजी अस्पताल में एक सप्ताह से भर्ती कुरसौली के ग्राम प्रधान अमित सिंह की चाची गीता सिंह की मौत हो गई। शुक्रवार को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया था। कुरसौली में दवा छिड़काव, फागिंग भी शुरू कर दी गई, लेकिन बुखार-डेंगू का प्रकोप बना हुआ है।

पानी की जांच तथा रोगियों के ब्लड सैंपल में लैप्टोस्पायरोसिस और स्क्रब टाइफस की जांच कराने में लापरवाही बरती जा रही है। अभी तक नगर निगम पानी का सैंपल नहीं भेजा गया। गांव वाले बुखार की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को तीन सगे भाइयों विवेक गौतम, अमित और शिवानंद तथा तीन साल के अधी गुप्ता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कुरसौली के दो रोगी आर्यनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं और दो रोगियों का इलाज उर्सला में चल रहा है। इन चारों रोगियों को डेंगू की पुष्टि हो गई है। बुखार के रोगी बढ़ने और मौत होने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सीएचसी कल्याणपुर की मेडिकल टीम गांव के प्राइमरी स्कूल में कैंप कर रही है।
उधर, बिल्हौर के औरंगपुर सांभी में एक शिक्षिका भी डेंगू से ग्रसित मिली हैं और कई लोग बुखार से ग्रसित हैं। अरौल आंकिन गांव में दो लोगों की डेंगू से मौत के बाद बुखार पीड़ितों की जांच और गांव में फॉगिंग की गई। घाटमपुर ब्लॉक के निमाधा गांव निवासी शिव संखवार (55) की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिससे अब क्षेत्र में डेंगू मरीजों की संख्या आठ हो गई है। उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था।