{"_id":"68c5d80e424166c9b0061edc","slug":"my-shyam-sanwara-is-the-one-who-fixes-my-problems-kanpur-news-c-362-1-ka11003-131207-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेरी बिगड़ी बनाने वाला मेरा श्याम सांवरा है..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेरी बिगड़ी बनाने वाला मेरा श्याम सांवरा है..
विज्ञापन
कानपुर। श्री श्याम जी मित्र मंडल (पंजी.) कानपुर की ओर से 40वें श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को मोतीझील लॉन में धूमधाम से हुआ। महोत्सव का उद्घाटन कोलकाता की श्यामलीन कमला देवी कांकाणी (मौसी जी) के आशीर्वाद से अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन और छप्पन भोग अर्पण के साथ हुआ। मेरी बिगड़ी बनाने वाला मेरा श्याम सांवरा है.. जैसे भजन सुनाकर गायकों ने सबको मंत्रमुग्ध होकर नृत्य करने पर विवश कर दिया।
राजस्थान से आए कारीगरों ने पंडाल को आमेर राजमहल का स्वरूप दिया। रूबी रेड और लेमन यलो रंग, झूमरों, फूलों, कांच और क्रिस्टल की झिलमिलाहट से पूरा परिसर आभामंडल में नहाया दिखा। दरबार में शीशे के दानी पर स्वर्णित सिंहासन पर खाटू श्याम विराजमान रहे। नीदरलैंड से लाए फूलों से हुआ शृंगार भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भजन संध्या में ग्वालियर के आशीष शर्मा, समस्तीपुर की रेशमी शर्मा और कोलकाता के सौरभ शर्मा ने मधुर भजनों से भक्तों को भावविभोर कर दिया। महोत्सव के अंतर्गत 15 सितंबर को फूलबाग से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो फीलखाना स्थित श्री श्याम मंदिर पर संपन्न होगी। जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे गीत गाकर देश भर में प्रसिद्ध हुए कन्हैया मित्तल 14 सितंबर को को अपनी प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष संजय खेमका, महामंत्री गोपाल गुड़ियावाला, कोषाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।