फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   My City hero 'Raju Sardar Brewery Award today

माई सिटी हीरो को ‘राजू सरदार ब्रेवरी अवार्ड’ आज

Fri, 12 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 12 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
My City hero 'Raju Sardar Brewery Award today
बीएनएसडी स्कूल में ‘मां तुझे प्रणाम’ की रैली के संबंध में प्रिंसिपलों के साथ हुई बैठक को संबोधित करते डीआईओएस कोमल यादव और साथ में बैठे जिला आयुक्त स्काउट एंड गाइड आरसी शर्मा (सबसे बाएं)। - फोटो : amarujala
कानपुर। अपनी जान पर खेलकर दूसरे की जान बचाने वाले और अपनी हिम्मत से बहादुरी की मिसाल कायम करने वाले माई सिटी हीरो को शुक्रवार को आईजी जकी अहमद ‘राजू सरदार ब्रेवरी अवार्ड’ देकर साम्मानित करेंगे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस कार्यक्रम का सक्रिय भागीदार भारत मां शहीद सम्मान ट्रस्ट नई दिल्ली  है। जिला प्रशासन का विशेष सहयोग है।
विज्ञापन

अमर उजाला की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ की कड़ी में शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे से फैैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई जाएगी। 3 से 8 साल के 90 बच्चों को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इन सबको टेलीफोन से सूचित किया गया है। शुक्रवार को विज्ञापन जरिये सबके नाम प्रकाशित किए जाएंगे। राजू सरदार ब्रेवरी अवार्ड का आयोजन शाम छह बजे होगा। इसके लिए माई सिटी हीरो की तलाश पूरी हो गई। इनके नाम अमर उजाला में अगस्त 2015 से जुलाई 2016 के बीच माई सिटी हीरो टैग के साथ प्रकाशित किए गए हैं।
विज्ञापन


जानें राजू सरदार को 
1 मई 2013 को शास्त्री नगर चेन फैक्ट्री चौराहे पर हुई एक घटना ने मैकेनिक को शहीद का दर्जा दिला दिया। शास्त्री नगर स्थित अपने घर के नीचे पंचर की दुकान में काम कर रहे इंद्रजीत उर्फ राजू सरदार का ध्यान महिला की चीख से दुकान के सामने अपार्टमेंट की तरफ पड़ा। वहां रहने वाली महिला की चेन लूटकर बाइक सवार लुटेरे भाग रहे थे। राजू सरदार कामकाज छोड़कर फौरन लुटेरों की तरफ भागा और दबोच लिया। लुटेरों ने खुद को बचाने के लिए राजू सरदार को गोली मार दी। जिसमें राजू शहीद हो गया। अमर उजाला ने राजू सरदार की शहादत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुहिम चलाई, परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के साथ ही राजू को शहीद का दर्जा भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed