फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   my city app launch in kanpur

कानपुर में ‘माई सिटी’ एप लॉन्च, आप भी कीजिए इंस्टॉल

Thu, 22 Jun 2017 10:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 22 Jun 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
my city app launch in kanpur
कानपुर में माईसिटी एप को लॉन्च करते शिवपाद महाराज - फोटो : संजय लाेचन पांडेय, अमर उजाला कानपुर
शॉपिंग में डिस्काउंट किसे नहीं पसंद है? शहर में हर रोज किसी न किसी मॉल या शॉपिंग बाजार में डिस्काउंट ऑफर होते हैं, लेकिन पता नहीं चल पाता। जब पता चलता है तबतक काफी देर हो चुकी होती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आपके शहर के किसी शॉपिंग मॉल, बाजार या दुकान में किस चीज पर कितना डिस्काउंट चल रहा है यह आपको एक क्लिक में पता चल जाएगा। आपकी इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए अमर उजाला ने तैयार किया है ‘माई सिटी’ मोबाइल एप।
विज्ञापन

 

 

योगाचार्य स्वामी शिवपाद ने माई सिटी एप को किया लॉन्च

my city app launch in kanpur
अमर उजाला कानपुर के वरिष्ठ स्थानीय संपादक माई सिटी एप के बारे में लोगों को जानकारियां देते हुए - फोटो : संजय लाेचन पांडेय, अमर उजाला कानपुर
कानपुर में आर्ट ऑफ लिविंग के योगाचार्य स्वामी शिवपाद ने माई सिटी एप को लॉन्च किया। शहर की तमाम बड़ी हस्तियां इस दौरान उपस्थित रहीं। सभी ने माई सिटी एप की खूबियों की सराहना की। मुख्य अतिथि स्वामी शिवपाद ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि माई सिटी एप शहरियों के लिए अनोखा और बेहतरीन तोहफा है। स्वामी शिवपाद ने माई सिटी एप के सभी फीचर को आम लोगों से जुड़ा बताया। आप भी इसे इंस्टॉल कीजिए और उठाईए इस खास एप का पूरा फायदा। इस दौरान अमर उजाला कानपुर के वरिष्ठ स्थानीय संपादक विजय त्रिपाठी ने माईसिटी एप के बारे में लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

एप में मिलेंगी तमाम जानकारियां

my city app launch in kanpur
कानपुर में ‘माई सिटी’ एप लॉन्च - फोटो : संजय लाेचन पांडेय, अमर उजाला कानपुर
प्लंबर से लेकर मैकेनिक तक सब आपकी जेब में
माई सिटी एप में एक आम इंसान की हर जरूरतों का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें शहर के हर एक कॉलोनी के प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक का पूरा ब्योरा नंबर सहित उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर आप इन्हें कभी भी बुला सकते हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के नंबर भी मिल जाएंगे
अक्सर आपको किसी चीज की शिकायत किसी अधिकारी से करनी होती है तो उसके नंबर के लिए परेशान होना पड़ता है, लेकिन अब आप माई सिटी एप के  जरिए शहर के हर एक प्रशासनिक अधिकारियों के नंबर हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी सेवाओं के नंबर भी आपको यहां मिल जाएंगे। शहर की बड़ी राजनीतिक हस्तियों के नंबर भी यहां आपको मिल सकते हैं।
 

ट्रैवेल्स कैटेगिरी में होटल, सिटी अट्रैक्शन, एयरपोर्ट की जानकारी
माई सिटी एप में शहर का पूरा रूट भी मौजूद है। यहां आपको ट्रैवेल्स कैटेगिरी में होटल, सिटी अट्रैक्शन, एयरपोर्ट, लोकल ट्रांसपोर्ट, आउटस्टेशन ट्रांसपोर्ट, बस टर्मिनल और रेलवे स्टेशन की हर एक जानकारी नंबर सहित मिल सकती है।

विज्ञापन

फिल्म की टाइमिंग, डील्स डिस्काउंट भी

my city app launch in kanpur
कानपुर में ‘माई सिटी’ एप लॉन्च
ये सुविधाएं भी हैं खास
एप में ट्रैवेल्स एजेंसी, फिटनेस क्लास, ब्यूटी सैलून, रेस्टोरेंट्स, बार-पब्स, कैफे, जिम, हॉस्पिटल की पूरी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। 

फिल्म की टाइमिंग, डील्स डिस्काउंट भी
इस एप में आप शुक्रवार को रिलीज होने वाली हर फिल्म की टाइमिंग जान सकेंगे। इसके अलावा मार्केट में किस चीज पर कितना डिस्काउंट चल रहा है या शॉपिंग करना कहां उचित होगा यह भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

आप भी रिपोर्टर
माई सिटी एप आपको भी रिपोर्टर बनने का मौका देगा। आप इस एप के जरिए कभी भी कोई भी खबर, फोटो या वीडियो हमें भेज सकते हैं। हम उसका परीक्षण कर उसे प्रकाशित भी करेंगे।

कैसे करें डाउनलोड
एंड्रायड यूजर इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
- गूगल प्ले स्टोर पर my city app टाइप करें। पहले नंबर पर लाल आइकन वाला अमर उजाला माई सिटी एप आएगा।
- आइकन पर क्लिक करते ही इंस्टॉल करने का ऑप्शन आएगा।
- वहीं एप्पल यूजर अपने एप स्टोर में जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed