फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mutilated dead body of a minor found in the field in Hamirpur, disappeared 12 days ago

Hamirpur: खेत में मिला नाबालिग का क्षत-विक्षत शव, 12 दिन पहले हुई थी गायब, पिता बोले- पुलिस टरकाती रही मामला

Fri, 24 Feb 2023 12:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Feb 2023 12:36 PM IST
सार

राठ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 दिन से लापता किशोरी का शव खेत में पड़ा मिला। मृतका के पिता का कहना है कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
Mutilated dead body of a minor found in the field in Hamirpur, disappeared 12 days ago
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में राठ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 दिन से लापता किशोरी का शव शुक्रवार सुबह एक खेत से बरामद हुआ है। राहगीरों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, 12 फरवरी को घर से किशोरी गायब  हुई थी, जिसका शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेतों के पास क्षत-विक्षत पड़ा मिला। किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के औंडेरा गांव निवासी घनश्याम कुशवाहा ने बताया कि 12 फरवरी को उनकी नाबालिग पुत्री उमा (16) गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में मिला क्षत-विक्षत शव
इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस जांच की बजाए टरकाती रही। उन्होंने बताया कि बार कोतवाली के चक्कर लगाए पर कोई सुनवाई नहीं हुई थी। शुक्रवार सुबह गांव से आधा किमी दूर खेतों में किशोरी का क्षत-विक्षत शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।

पिता बोले- पुलिस ने समय पर नहीं की कार्रवाई
मृतक किशोरी के पिता ने कहा कि यदि पुलिस समय से कार्रवाई करती, तो उनकी पुत्री की हत्या न होती। पिता ने युवक पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed