फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   must read this big news related to river ganga in kanpur

कानपुर: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी जल निगम को बड़ी राहत, जानिए अाखिर क्या है इसकी वजह

Tue, 11 Sep 2018 05:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 11 Sep 2018 05:02 PM IST
सार

- जाजमऊ में सीवर लाइन की मरम्मत के कारण दी गई छूट
- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दे रखी है जल निगम को अनमुति
 

विज्ञापन
must read this big news related to river ganga in kanpur
डेमो पिक

विस्तार

गंगा में आई बाढ़ का फायदा अब कानपुर जल निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी उठा रहा है। सीवर लाइन की मरम्मत के बहाने इस समय जाजमऊ क्षेत्र से रोजाना करीब 1.5 करोड़ लीटर सीवर का कचरा गंगा में बहाया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा जिला प्रशासन से अनुमति भी ली गई है। पिछले चार-पांच दिन से यह क्रम चल रहा है। अभी इस पूरे महीने कचरा गंगा में जाता रहेगा।
विज्ञापन


 

must read this big news related to river ganga in kanpur
डेमो पिक
नमामि गंगे योजना के तहत गंगा में गिरने वाले नालों को मोड़ने का काम शुरू किया गया है। इसी प्रोजेक्ट में सीवर लाइनों के टूटे पाइपों की मरम्मत भी की जानी है। इसी के तहत वाजिदपुर से पुरानी चुंगी तक मरम्मत का काम शुरू किया गया है। इसके चलते इस सीवर लाइन से शहर का जो भी प्रदूषित कचरा सीधे ट्रीटमेंट प्लांट में जा रहा था, वह अब गंगा में जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से भी जल निगम को इसकी अनुमति मिल गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

must read this big news related to river ganga in kanpur
डेमो पिक
बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी का कहना है कि गंगा के पास नालों और इस तरह के दूसरे निर्माण बाढ़ के दौरान ही कराए जाने की व्यवस्था है। बाढ़ में कचरा बहकर निकल जाता है। इसी वजह से सीवर लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया गया है। - कुलदीप मिश्र, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed