{"_id":"62e19320e22a01202c17adcf","slug":"muslims-took-out-kanwar-yatra-in-etawah-gave-a-message-of-communal-harmony","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिमों ने निकाली कांवड़ यात्रा: सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया, अखंड भारत निर्माण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिमों ने निकाली कांवड़ यात्रा: सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया, अखंड भारत निर्माण का लिया संकल्प
Thu, 28 Jul 2022 01:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:06 AM IST
सार
इटावा जिले में मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ यात्रा निकालकर सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। साथ ही, अखंड भारत निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने कहा कि हर वर्ष कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
कांवड़ लेकर नीलकंठ मंदिर पहुंचे अफजल सिद्दीकी और अनवर राना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में अखंड भारत के संकल्प सिद्धि एवं सांप्रदायिक सद्भाव की भावना जागृत करने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बुधवार को शहर में कांवड़ यात्रा निकाली। सभी ने हमारी कांवड़, अखंड भारत निर्माण का संकल्प लिया। यमुना जी से जल भरने के बाद कांवड़ यात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन
इस यात्रा में करीब 50 लोग शामिल रहे। कुछ लोग हाथों में तिरंगा झंडा लिए शामिल रहे। मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ों को सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। सभी ने कहा कि जब तक खंडित भारत पुन: अखंड भारत नहीं होता, तब तक हर साल निरंतर कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
करीब दो किलोमीटर लालपुरा स्थित नीलकंठ मंदिर पहुंचकर महादेव का यमुना जल से अभिषेक किया। कांवड़ उठाने वालों में अनवर राना, अफजल सिद्दीकी, मो.वारिस, जीशान, शाकिर हुसैन,अनीश राना उर्फ अन्नू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के नीलकंठ मंदिर पहुंचने पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू ने स्वागत किया। जिला संयोजिका कोमल नेहा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुन्ना जैन आदि लोग उपस्थित रहे।