फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   muslim man's helps injured cow and give her food

घायल गाय की रक्षा को आगे आए मुस्लिम युवक, कस्बे के नाले में गिरी गाय को निकालकर कराया उपचार

Sun, 07 Jul 2019 09:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Jul 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
muslim man's helps injured cow and give her food
गाय (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर के मौदहा में नरहिया मार्ग पर पिछले 15 दिन पूर्व नाले में गिरी अन्ना गाय की जान बचाने की जद्दोजहद में मुस्लिम वर्ग के युवक लगे हैं। युवकों ने नाले में गिरी गाय को बाहर निकाला, इसके बाद उसका उपचार करते रहे। साथ ही पशु अस्पताल के चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया। भूख से टूट चुकी गाय को चारा खिलाते रहे। रविवार को युवकों ने तहसीलदार को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन


जिसमें बीमार गाय की जान बचाने के लिए गोशाला भिजवाकर उसका इलाज कराए जाने को कहा है। देश में एक तरफ गायों पर राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं, वहीं कस्बे के मुख्य मार्ग नरहिया से 24 घंटे हजारों लोग गुजरते हैं। मगर गायों की रक्षा का जिम्मा लेने वाले लोग व प्रशासनिक अधिकारी गायों की सुरक्षा करने में मुंह घुमा गुजर जाते हैं।
विज्ञापन


 

15 दिन पूर्व एक अन्ना गाय हुसैनगंज मोहल्ले में मुख्य मार्ग पर नाले में गिर गई। तब मोहल्ले के मोहम्मद दानिश, जुम्मन, अहमद, भूरा, मेजर, गुलाम मोहम्मद, इमरान, अजमत गुरू, इनायत खां, मुईन ने उसे बाहर निकाला। शरीर से बेहद कमजोर इस अन्ना गाय की दानिश लगातार सेवा कर रहा है। उसने बताया कि गाय बीमार है। इस कारण उसे रोटी खिलाने के साथ दोनों टाइम पानी पिलाता है।

बताया उसे भूसा भी खिलाने के लिए रखा है। लेकिन वह भूसा कम खा रही है। पिछले करीब पांच दिन पूर्व गश्त में आई पुलिस को भी गाय के बारे में जानकारी दी तब पुलिस वाले इसका वीडियो बनाकर ले गए, लेकिन किसी ने सुधि नहीं ली। बताया कि पशु अस्पताल को फोन कर इलाज को बुलाया। जिस पर फार्मासिस्ट राजेश पाल व हेमंत पांचाल दो बार इलाज करने आ चुके हैं।

 
विज्ञापन

फार्मासिस्ट राजेश पाल ने बताया कि गाय की आंखों की रोशनी कमजोर है। उसे सर्रा रोग है। जिसका उसने इलाज किया है। कहा कि नाले में गिरने की वजह से घायल है। वहीं कस्बे के नेशनल मार्ग पर पतंजलि गोशाला चला रहे संचालक रामकरन गुप्ता ने कहा कि गोशाला में गो सेवक नहीं हैं। कहा अगर उनकी गोशाला में गाय को भेज दिया जाए तो वहां रखकर इलाज कराएंगे।

इस मामले में तहसीलदार रामानुज शुक्ला ने कहा कि हुसैनगंज के लोगों के साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गाय से संबंधित ज्ञापन दिया है। कहा कि रविवार का दिन होने से नगर पालिका बंद है। सोमवार को गाय की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed