फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Muslim girl married a Hindu boy in auraiya, said  love has no religion, I will be with you forever

टूट गई धर्म की दीवार: मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के से रचाई शादी, बोली- प्रेम का कोई मजहब नहीं, आजीवन रहूंगी साथ

Fri, 24 Mar 2023 12:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Mar 2023 12:07 AM IST
सार

फफूंद थाना क्षेत्र में प्यार करने वाले दो अलग-अलग धर्म के लोगों की शादी हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में हुई। दरअसल, मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के को अपना जीवन साथी चुना।

विज्ञापन
Muslim girl married a Hindu boy in auraiya, said  love has no religion, I will be with you forever
प्रेमी जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहब्बत का कोई मजहब नहीं होता। प्यार के खातिर लोग मजहब की दीवारें तोड़ अपने साथी को पाने की हर कोशिश करते हैं। एक ऐसा ही मामला औरैया के भर्रापुर में सामने आया है, जहां एक मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के की शादी खूब चर्चा में है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, भर्रापुर के मंदिर में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया की मौजूदगी में मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के ने हिंदू रीति रिवाज के साथ एक दूसरे को अपना जीवन साथी बना लिया। इस शादी को देखने के लिए मंदिर में लोगों की भारी भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन

वहीं, सात फेरों के बाद प्रेमी युगल को परिजनों ने और वहां मौजूद लोगों ने उनके सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। बताया गया कि सहार क्षेत्र के गांव शहबाजपुर की मुस्लिम युवती खुशनुमा की दोस्ती भर्रापुर के अमन से हुई। काफी समय से दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के बाद दोनों के परिवार हुए थे राजी
उनका प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ता गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का मन बना लिया, लेकिन धर्म आड़े आने लगा। इस पर युवती ने विधायक से संपर्क पूरी बात बताई, जिसके बाद गांव में इसको लेकर पंचायत बैठी। दोनों के परिजन मजहब की दीवार तोड़ इस शादी को राजी हो गए।



दोनों पक्षों की सहमति से हुई शादी
गुरुवार दोपहर 12 बजे दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली और इसके बाद दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए। विधायक ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर और सहमति से शादी कराई गई है।  उन्होंने कहा कि लोग हिंदू-मुस्लिम कहकर राजनीति की रोटियां सेंकने में लगे है। ऐसा नहीं होना चाहिए।

प्रेमी जोड़ा बोला- हम जीवनभर रहेंगे साथ
वहीं शादी के जोड़े में बैठे अमन और खुशनुमा ने कहा कि हम दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की है। किसी के दबाब में नहीं। खुशनुमा ने कहा कि जीवन भर उनका साथ निभाऊंगी। हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। प्रेम को कोई मजहब नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed