फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   muslim family gives land for narendra modi rally

चुनाव से पहले जलौन के इस मुस्लिम परिवार ने पीएम मोदी को दिया अनोखा गिफ्ट

Wed, 22 Feb 2017 10:08 PM IST
नीरज दीक्षित/ अासिफ खां, अमर उजाला ब्यूराे चित्रकूट
नीरज दीक्षित/ अासिफ खां, अमर उजाला ब्यूराे चित्रकूट Updated Wed, 22 Feb 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
muslim family gives land for narendra modi rally
पीएम नरेंद्र माेदी अाैर उन्हें गिफ्ट देने वाला मुस्लमि परिवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उरई-जालौन के एक मुस्लिम परिवार ने ऐसा तोहफा दिया है कि भाजपाई गदगद हो उठे। इस मुस्लिम परिवार ने भाजपाईयों को मुश्किल भी हल कर दी है। कई दिनों से माथापच्ची कर रहे भाजपाई जब इस समस्या का हल नहीं निकाल पा रहा थे तो वे इस मुस्लिम परेवार के पास पहुंचे थे। मुस्लिम परिवार ने इनकी समस्या सुनी और फौरन इसका हल भी तलाश निकाला।    

विज्ञापन



 

muslim family gives land for narendra modi rally
हाजी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
हाजी के पौत्र रफीक का कहना है कि मोदी किसी धर्म जाति के नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं और उनके लिए हमारे दिलों में भी औरों की तरह ही सम्मान है। इसलिए वे इसकी फ्रिक नहीं करते कि कौन क्या सोचेगा, जो देश हित में हो, वह सही है। हमें तो यकीन ही नहीं हो रहा कि पीएम हमारी जमीन पर हमारी आंखों के सामने होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम परिवार के 50 एकड़ के खेत पर होगी पीएम मोदी की रैली

muslim family gives land for narendra modi rally
पीएम मोदी की रैली के लिए तैयारी - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बीस फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी मरहूम हाजी वशीर की जमीन से पूरे बुंदेलखंड को साधने की कोशिश करेंगे। भाजपाइयों ने मोदी की रैली के लिए कोंच रोड स्थित मदरसे से लगे हुए 50 एकड़ के खेत का चयन किया है। हैरत की बात तो यह है कि भाजपाई खेत पर पीएम की जनसभा की अनुमति के लिए हाजी परिवार के पास पहुंचे तो पूरे परिवार ने एक राय होकर खुशी-खुशी निशुल्क जमीन दे दी। बता दें कि बीस फरवरी को चुनावी जनसभा के लिए प्रधानमंत्री को जिले में आना है। जब से भाजपा नेताओं को उनका कार्यक्रम मिला था, तभी से पार्टी के नेता बड़ा सा मैदान तलाश रहे थे। अनुमानित ढाई से तीन लाख की भीड़ वाला कोई मैदान जिले में न होने से भी नेता खासे परेशान थे कि कहीं प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हाथ से निकल न जाए।

 
विज्ञापन

नुमाइंदों पर शिकंजा कसें वजीर-ए-आला

muslim family gives land for narendra modi rally
मदरसे के मौलाना रहमतउल्ला - फोटो : अमर उजाला
मदरसे के मौलाना रहमतउल्ला का कहना है कि यह हमारी खुशनसीबी है कि मोदी जी हमारी आंखों के सामने हाजी की जमीन पर होंगे। वे देश के लिए वाकई काम कर रहे हैं, हमें उन पर फक्र है। बस, वजीर ए आला को चाहिए कि वे अपने नुमाइंदों (मंत्रियों) पर शिकंजा कसें जो बेवजह मुल्क में मजहब की दीवार बनाने में लगे हैं।

 

सिर्फ टीवी पर देखा है मोदी दादा को

muslim family gives land for narendra modi rally
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
मोदी की सभा को लेकर मैदान से लगे मदरसे के बच्चे भी खासे उत्साहित हैं। सलीम, वसीम और फारूख आदि का कहना है कि प्रधानमंत्री बहुत अच्छे हैं, बिल्कुल दादा जैसे लगते हैं। अभी तक उन्हें सिर्फ टीवी पर देखा है। अब आंखों के सामने देखेंगे। मौका मिला तो वे उनसे मिलने का भी प्रयास करेंगे।

नोटबंदी तो ठीक, पर तैयारी नहीं

muslim family gives land for narendra modi rally
पीएम मोदी की रैली के लिए चयनित स्थल - फोटो : अमर उजाला
मदरसे के ही मुफ्ती बदरे आलम का कहना है कि मोदी ने हाल ही में जो नोटबंदी का फैसला किया वह बिल्कुल सही था, लेकिन उसकी तैयारी ठीक नहीं थी। इसकी वजह से आम आदमी को तकलीफ उठानी पड़ी। उन्हें तहेदिल से खुशी है कि हमारे प्रधानमंत्री जिले में पहली बार उनकी ही जमीन पर आ रहे हैं।
 

नाप-जोख देख घबराए थे मदरसे वाले

muslim family gives land for narendra modi rally
रैली के लिए तैयारियों में लगे भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल का कहना है कि जब वे प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ मैदान के चयन के लिए हाजी की जमीन पर पहुंचे और नाप जोख कर ही रहे थे कि तभी मदरसे के लोग घबराए हुए आए और मामला पूछने लगे। जब उन्हें पीएम के कार्यक्रम का पता लगा तो उन्होंने बगैर किसी हिचक और शुल्क के जमीन देने की सहमति दे दी। इससे साबित होता है कि जिले में कहीं पर भी किसी भी धर्म और संप्रदाय के बीच कोई मनमुटाव नाम की चीज नहीं है।

 

इन जिलों के नेता प्रत्याशी होंगे शामिल

muslim family gives land for narendra modi rally
पीएम मोदी की रैली के लिए चयनित स्थल - फोटो : अमर उजाला
जनपद उरई के अलावा बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी
तक के प्रत्याशी, सांसद, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भारी भरकम भीड़ सभा स्थल पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed