{"_id":"5e9365e68ebc3e7691043d69","slug":"mushlim-getting-angry-when-police-denied-for-azan-ramadevi-news-knp55494976","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों में अजान नहीं होने के एनाउंसमेंट पर नाराजगी, बाहर आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिदों में अजान नहीं होने के एनाउंसमेंट पर नाराजगी, बाहर आए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में लॉकडाउन के बीच कर्नलगंज क्षेत्र में पुलिस ने एनाउंसमेंट करा दिया कि मस्जिदों में अजान नहीं होगी, इससे नाराज लोग घरों से बाहर निकल आए। शहरकाजियों से शिकायत की। कहा कि लॉकडाउन में लोग घरों में ही नमाज पढ़ रहे हैं।
मस्जिदों से सिर्फ अजान हो रही हैं। मामले की शिकायत प्रशासन से की गई और पता चला कि गलती से इस तरह का एनाउंसमेंट हो गया, तब लोग घर लौटे। छोटे मियां का हाता पुलिस चौकी इंचार्ज राज कुमार सिंह रविवार सुबह क्षेत्र में लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने एनाउंसमेंट कर दिया कि मस्जिदों में अजान नहीं होगी।
मामला शहरकाजी हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी तक पहुंचा तो उन्होंने कहा कि अजान मस्जिदों से होती रहेगी, नमाज लोग घर में ही पढ़ें। अजान न देने का एनाउंसमेंट कराना गलत है। मामले में दरोगा राजकुमार सिंह ने बताया कि मस्जिद से अजान न देने का एनाउंसमेंट भ्रम में हो गया था।
विज्ञापन
दमा के मरीज को जबरन हैलट भेजा
छोटे मियां का हाता में पुलिस ने बाहर निकले दमा के एक बुजुर्ग मरीज अहमद को हैलट अस्पताल भेजा दिया। कहा कि यह कोरोना संदिग्ध लग रहा है। मामला शुक्रवार रात का है। अस्पताल में जांच हुई तो डॉक्टरों ने बताया कि यह दमा रोगी। दरोगा राजकुमार ने सैंपल लेने को कहा, पर डॉक्टरों ने मना कर दिया।
पीड़ित ने कर्नलगंज छोड़ने की बात कही तो आरोप है कि पुलिस ने गालीगलौज की। फोन करने पर क्षेत्रीय लोग उन्हें लेने पहुंचे। 65 साल के अहमद अपनी बहन के निधन पर मुंबई से कानपुर आए थे। लॉकडाउन में वे यहीं फंस गए हैं।