फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder over land dispute in Kanpur Dehat, Family attacked with sticks and axe, one dead and five injured

कानपुर देहात में देवरिया जैसा खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से परिवार पर हमला, दो की मौत और चार घायल

Fri, 06 Oct 2023 09:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Oct 2023 09:59 AM IST
सार

Kanpur Dehat: परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार को सत्यनारायण (70) और रामवीर (60) की मौत हो गई। घटना के मुख्य आरोपी मोहन शुक्ला के साथ ही अंजनी शुक्ला, प्रिया शुक्ला की गिरफ्तारी की गई है। अन्य हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गईं हैं।

 

विज्ञापन
Murder over land dispute in Kanpur Dehat, Family attacked with sticks and axe, one dead and five injured
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में भी देवरिया जैसी घटना सामने आई है। यहां जमीनी विवाद को लेकर गजनेर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक पक्ष ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से परिवार पर हमला कर दिया। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान दो वृद्धों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की है। गजनेर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निनायां निवासी रामवीर विश्वकर्मा को सरकारी आवास मिला था। गांव में एक जमीन पर उसने आवास निर्माण के लिए सामग्री उतरवाई थी। इसी जगह पर गांव के मोहन शुक्ला ने गुरुवार शाम लोडर खड़ा कर जमीन को अपना बताना शुरू कर दिया। शाम को विवाद के बाद मामला शांत हो गया।

विज्ञापन

गांव के लोग पहुंचे, तो हमलावर भाग निकले
रात 11 बजे के करीब मोहन शुक्ला व उसके परिवार के लोगों ने चारपाई डालकर सो रहे रामवीर पर हमला कर दिया। मारपीट की जानकारी पर रामवीर के बड़े भाई सत्यनारायण व परिजन पहुंचे। बीच बचाव करने में हमलावरों ने सत्यनारायण, रामवीर की पत्नी मधु, बेटी काजल, बेटे बीनू, सोनू को लाठी डंडों व कुल्हा़ड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। चीखपुकार सुन गांव के लोग पहुंचे, तो हमलावर मौके से भाग निकले।

कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार तड़के सत्यनारायण (70) की मौत हो गई। जमीनीं विवाद को लेकर हत्या किए जाने की जाने की जानकारी पर एसपी बीबीटीजीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे। गांव से कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

लोडर खड़ा करने को लेकर हुआ था विवाद
एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि जिस जगह पर रामवीर आवास बनवाने के लिए निर्माण सामग्री डाल रखी थी। उसी जगह पर लोडर खड़ा करने को लेकर मोहन शुक्ला से विवाद हुआ। मारपीट में सत्यनाराण की मौत हुई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



नशे में थे हमलावर
पुलिस जांच में पता चला है कि रामवीर से विवाद करने पहुंचे लोग नशे की हालत में थे। गांव के कुछ लोगों ने विवाद करने से मना किया। मगर कुछ देर बाद एकजुट होकर पहुंचे लोगों ने हमला कर परिवार के छह लोगों को मरणासन्न कर दिया। एसपी ने हमलावरों की नशे की हालत में होने की बात कही है। एसपी ने बताया कि रामवीर की हालत नाजुक है, जबकि बेटा व एक बेटी गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed