Etawah Murder: वृद्ध किसान की धारदार हथियार से हत्या, घर के बाहर सोते समय हुआ था हमला, जांच में जुटी पुलिस
Etawah Crime: वृद्ध किसान की हत्या की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ की है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के सैफई में घर के बाहर सो रहे वृद्ध किसान के सिर पर धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों ने शव देखा, तो हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल शुरू की है।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम हरदोई निवासी किसान साहब सिंह (60) पुत्र राजाराम बुधवार रात घर के बाहर बने चबूतरे शेड के अंदर सो रहा था। रात में अज्ञात बदमाशों ने साहब सिंह के सिर पर धारदार हथियारों से वार कर दिया।
इससे वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता गुरुवार की सुबह लगा। पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सतपाल सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ की है। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थितियां कमजोर हैं। पत्नी की काफी वर्ष पहले मौत हो गई थी। घर में 13 वर्ष की उसकी बच्ची रहती थी। मृतक का बेटा बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।