फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Murder of BJP leader, Political program was ridiculed, then husband beat him, then wife hatched a conspiracy

BJP नेता का मर्डर: राजनीतिक कार्यक्रम की उड़ाई खिल्ली, फिर पति ने पीटा था तब पत्नी ने रची साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

Sun, 03 Dec 2023 06:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Dec 2023 06:00 AM IST
सार

Kanpur Crime: छह माह पूर्व दिव्या को जब मुकेश ने टीवी पर राजनीतिक कार्यक्रम का मजाक बनाने पर जलील करते हुए मारापीटा, तो यह बात दिव्या ने अपने प्रेमी संजय को फोन पर बताई। दोनों ने मिलकर मुकेश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

विज्ञापन
Murder of BJP leader, Political program was ridiculed, then husband beat him, then wife hatched a conspiracy
Murder of BJP leader - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गोविंदनगर के स्वर्णजयंती विहार में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष मुकेश नारंग की हत्या के मामले में आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। छह माह पूर्व टीवी देखने के दौरान एक राजनीतिक कार्यक्रम की खिल्ली उड़ाने पर दिव्या को पीट दिया था। तब ही दिव्या ने अपने प्रेमी संजय के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन

उस वक्त पति को चाय में सल्फास मिलाकर मारने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह बच गया। दोबारा वारदात के दिन चाय में नींद की गोलियां देने के बाद घर आए प्रेमी संग मिलकर मुकेश की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को जेल भेज दिया। एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ यादव ने बताया कि मुकेश नारंग की पत्नी दिव्या का मायका कौशांबी के चरवा समसपुर में है।

विज्ञापन

पति शराबी था उसे आए दिन पीटता था
दिव्या की पहली शादी जनवरी 2020 में प्रयागराज के करेली निवासी एक युवक से हुई थी। पति शराबी था उसे आए दिन पीटता था। तंग आकर 20 दिन बाद ही मायके चली गई थी। पहले पति से तलाक हो गया। तभी दिव्या की नजदीकियां गांव के संजय पाल से हो गईं। इधर जून 2022 में दिव्या के चाचा ने उसकी शादी तलाकशुदा मुकेश नारंग से कर दी। शादी के बाद भी दिव्या अक्सर संजय से घंटों बात करती थी।

दिव्या ने अपने प्रेमी संजय को फोन पर बताई थी ये बात
छह माह पूर्व दिव्या को जब मुकेश ने टीवी पर राजनीतिक कार्यक्रम का मजाक बनाने पर जलील करते हुए मारापीटा, तो यह बात दिव्या ने अपने प्रेमी संजय को फोन पर बताई। दोनों ने मिलकर मुकेश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। संजय ने दिव्या को एक शीशी में सल्फास लाकर दिया। दिव्या ने संजय को चाय में सल्फास डालकर दे दिया, लेकिन सल्फास पानी में बेअसर होने के कारण मुकेश की जान बच गई थी।

विज्ञापन

मुकेश को चाय में नींद की 10 गोलियां देकर बदहवास कर दिया
हालांकि, उसे इस घटना की भनक तक नहीं हुई थी। दोबारा 24 नवंबर की रात दिव्या ने मुकेश को चाय में नींद की 10 गोलियां देकर बदहवास कर दिया। इसके बाद फोन करके संजय को घर बुलाया। संजय घर पहुंचा, तो मुकेश को होश में आ गया। संजय को देख गालीगलौज करने लगा। इस पर दोनों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद संजय को बाहर निकालकर खुद अपनी ननद के घर जाकर फर्जी कहानी गढ़ी थी।

सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
जांच में जुटी पुलिस ने जब दिव्या के मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगाली तो उसमें संजय के साथ घंटे की बातचीत के साक्ष्य मिले। मोबाइल से दोनों की चैट भी मिली। पुलिस ने घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो संजय के आने-जाने के साक्ष्य मिले।

मुकेश ने ले लिया था चैट का स्क्रीन शॉट
दिव्या पति के काम पर चले जाने के बाद अक्सर संजय को घर बुला लेती थी। मुकेश के पहुंचने से पहले संजय फिर कौशांबी चला जाता था। मुकेश ने दिव्या और संजय के बीच हुई चैट का स्क्रीन शॉट ले लिया था, जो मुकेश की हत्या के बाद उसके एक दोस्त ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। तभी दिव्या पुलिस के रडार पर आ गई थी।

यूं पति के हाथ लगे थे पत्नी के अश्लील चैट
पुलिस के अनुसार मुकेश को दिव्या पर शक हो गया था, लेकिन उसके पास दिव्या के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं था। इस बीच दिव्या के मोबाइल की बैटरी खराब होने पर मुकेश ने उसका मोबाइल मरम्मत के लिए ले लिया। हालांकि, दिव्या ने मोबाइल से सभी चैट और वीडियो डिलीट करने के बाद फोन मुकेश को दिया था।

मोबाइल की सभी चैट और वीडियो रिकवर करवा लिए
मुकेश ने मोबाइल अपने दोस्त की दुकान पर मरम्मत के लिए दिया, जहां उसी की मदद से मोबाइल की सभी चैट और वीडियो रिकवर करवा लिए। पुलिस के अनुसार दिव्या की संजय के अलावा भी कई लोगों से अश्लील चैट होती थी। वहीं, दिव्या ने मुकेश पर नजर रखने के लिए उसके व्हाट्सएप को भी अपने मोबाइल से हैक कर रखा था। दिव्या की अपने प्रेमी संजय से हुई चैट बेहद अश्लील होने के कारण हम पूरी चैट प्रकाशित नहीं कर सकते हैं। चैट के कुछ अंश प्रकाशित किए जा रहे हैं।

  • संजय- मुझे ये सोच कर बहुत हर्ट होता है कि तुम हम सभी से कितना दूर हो गई हो, कानपुर जाकर।
  • दिव्या- अच्छा।
  • संजय- बस यही वजह है कि उस दिन तुम घर आई तो तुम्हे देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए।
  • दिव्या- अगर यही चाहते थे तो मेरे घर पर आकर बात करते।
  • संजय- जब मेरी मॉम को पता चला कि तुम्हारे रिश्ते की बात चल रही है और तुम किसी से कुछ नहीं बोल रही हो तब मेरी मॉम ने बताया कि दिव्या खुद तुमसे शादी करना नहीं चाहती।
  • दिव्या- मैं क्या करती जब मुझे पता था कि तुम साहू से प्यार करते हो, तुम्हें एक बार पूछना चाहिए था।
  • दिव्या- अच्छा बताओ मैं क्यों तुम्हे साहू से बात करने से मना करती हूं।
  • संजय- ये तो तुम बताओगी न...
  • दिव्या- तुम्हें नहीं पता?
  • संजय- नहीं, बताओ...। तुम दोनों का झगड़ा हुआ।
  • दिव्या- क्योंकि मैं तुम्हें कुछ समझती, मानती हूं इसलिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed