{"_id":"64914c7d25c91dbbce060aba","slug":"murder-of-a-woman-who-became-an-obstacle-in-a-love-affair-dead-body-thrown-in-field-at-kanpur-2023-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के लिए पत्नी का कत्ल: रुपये देने के बाहने रात में पति ने फोन कर बुलाया, फिर बेरहमी से मार डाला और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका के लिए पत्नी का कत्ल: रुपये देने के बाहने रात में पति ने फोन कर बुलाया, फिर बेरहमी से मार डाला और...
Tue, 20 Jun 2023 01:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:20 PM IST
सार
कानपुर में एक शख्स ने प्रेम प्रसंग में बाधा बनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी का शव खेत में फेंक दिया। महिला का शव सात सौ मीटर दूर खेत में मिला है। गले और सिर में चोट के निशान मिले हैं। पति व प्रेमिका सहित ससुराल के पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के शुक्लागंज में पति के प्रेम प्रसंग में बाधा बनी महिला की गंगाघाट कोतवाली इलाके के जाजमऊ के गांव सिपाहिन खेड़ा स्थित मायके में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला का शव सोमवार की सुबह गांव से सात सौ मीटर दूर एक खेत में मिला है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति व उसकी प्रेमिका समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जा रहा है कि महिला कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। शनिवार की रात पति ने फोन कर बुलाया था। इसके बाद उसका शव मिला।
गांव सिपाहिन खेड़ा निवासी कांति देवी (28) का विवाह लगभग आठ साल पहले अचलगंज थाना क्षेत्र के हाडहा गांव निवासी कुलदीप के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे भी हैं। कांति देवी का शव सोमवार को गांव से लगभग सात सौ मीटर दूर इसी गांव के पप्पू रैदास के खेत में मिला। शव के पास ही एक फावड़ा भी पुलिस को मिला है।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि इसी से हत्या की गई है। गर्दन व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उधर, हत्या की सूचना मिलने पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना व सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

वहीं, कांति के भाई अमित पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विवाह के कुछ समय बाद से ही बहनोई कुलदीप ने बहन को परेशान करना शुरू कर दिया था। आरोप लगाया कि कुलदीप का गांव में ही रहने वाली मालती नाम की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बहन के विरोध करने पर घर में अक्सर झगड़ा होता था।
कुछ दिनों पहले बहन को पता चला कि कुलदीप ने कोर्ट मैरिज कर ली है। इससे नाराज होकर वह मायके में आकर रहने लगी थी, उसके दोनों बच्चे ससुराल में ही रह रहे हैं। शनिवार की रात लगभग 11 बजे कुलदीप ने कांति को फोन करके गांव के बाहर रुपये देने की बात कहकर बुलाया था, इसके बाद से बहन लापता थी।
सोमवार की सुबह शव मिलने की जानकारी हुई। साथ ही यह भी कहा कि गंगाघाट कोतवाली में बहन के लापता होने की सूचना दी थी, पुलिस ने कहा कि पहले तलाश कर लो, फिर रिपोर्ट दर्ज करेंगे।
भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति कुलदीप, कुलदीप की प्रेमिका मालती, देवर विनोद, सास शिवदेवी व गांव के ही घुरकू पंडित के खिलाफ हत्या रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पहले गला दबाया फिर धारदार हथियार से मारा
कांती देवी की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पहले गला दबाने और अचेत होने पर धारदार हथियार से हत्या की बात सामने आई है। सिर व गले में हिस्सों में गहरे घाव मिले है। शव लगभग 24 घंटे पुराना बताया जा रहा है।

पति-पत्नी सहित पांच लोगों की सीडीआर खंगाल रही पुलिस
कांती देवी के पास एंड्राएड मोबाइल फोन था। भाई अमित ने बताया कि बहन बातों की रिकार्डिंग भी करती थी। घटना स्थल के पास झाड़ियों में ही पुलिस को कांति का मोबाइल फोन मिला है। पुलिस हत्यारोपी पति व नामजद आरोपियों के नंबरों की सीडीआर पुलिस खंगालने में जुटी है। साथ ही मोबाइल फोन से भी सबूत जुटाए जा रहे है।

पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को उठाया
घटना के बाद से ही हत्या का खुलासा कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए सोमवार को पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है ताकि सभी आरोपी पकड़े जाएं। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।