{"_id":"66e7d39f5732e2e28405e721","slug":"murder-of-a-pregnant-teenager-protested-by-keeping-body-of-the-student-in-police-station-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती किशोरी की हत्या: कोतवाली में छात्रा का शव रख परिजनों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने लाठी पटकर भीड़ को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती किशोरी की हत्या: कोतवाली में छात्रा का शव रख परिजनों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने लाठी पटकर भीड़ को खदेड़ा
Mon, 16 Sep 2024 12:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:22 PM IST
सार
Fatehpur News: गर्भवती किशोरी हत्याकांड मामले में परिजनों ने बिंदकी कोतवाली में शव रखकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने सड़क पर लाठी पटकर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में गर्भवती किशोरी की हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सोमवार सुबह बिंदकी कोतवाली में किशोरी का शव रखकर हंगामा शुरू किया दिया। परिजन खुलासे की मांग पर अड़े हैं। प्रदर्शन की जानकारी पर एएसपी, एसडीएम, सीओ समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। अधिकारी परिजनों को समझाने के प्रयास में जुटे हैं। परिजनों ने हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
परिजन शव का अंतिम संस्कार न करने की बात पर अड़े रहे। पुलिस ने सड़क पर लाठी पटककर भीड़ को खदेड़ा दिया। इसके बाद से अफरा-तफरी का माहौल है। शव को पुलिस की निगरानी में घर पहुंचाकर दफनाया गया। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की हाईस्कूल की छात्रा शनिवार की शाम कोचिंग के लिए निकली थी। छात्रा को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रविवार की सुबह जाफराबाद बाईपास के पास स्थित एक बाग से छात्रा का रक्तरंजित शव बरामद किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के गर्भवती होना सामने आया है।
विज्ञापन
एसपी ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया है। टीमें हर पहलू की जांच कर रही है। कोचिंग जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली है। परिजनों ने सोमवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजन व मोहल्लेवासी शव लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली परिसर में शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे पर पुलिस भी उग्र हो गई और लाठी भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन