{"_id":"603f58467242d1018d38a0ff","slug":"murder-in-minor-dispute-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 03 Mar 2021 03:13 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Mar 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
बुधराम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहबादपुर में मंगलवार देर रात हुए मामूली विवाद में बुधराम (25) की गांव निवासी संजय ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि दोनों शराब के नशे में थे और इसी दौरान विवाद हो गया।
वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपी के साथ उनका नाली का विवाद चल रहा था और इसी के चलते संजय ने बुधराम की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू भी बरामद हुई है।