हिलाकर रख देगी थाने के सामने कत्ल की ये वारदात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नौबस्ता इलाके में रविवार को दिनदहाड़े थाने के सामने एक युवक का कत्ल कर दिया गया। इस वारदात को आरोपी ने बेखौख होकर अंजाम दिया।
गोली की आवाज सुनकर थाने में मौजूद पुलिस कर्मी दौडे और आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और घायल युवक को गम्भीर हालत में अस्पताल भेजा लेकिन युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं हत्या की जानकारी लगते ही लोगों का हुजूम मौके पर पहुंच गया और मृतक के घर वालों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया।
दरअसल, खाडेपुर निवासी तपेश वर्मा का गल्ला मंडी निवासी संजू का 15 लाख रुपए का लेन-देन का मामला चल रहा था। तपेश आज अपने निजी काम से नौबस्ता थाने आया हुआ था तभी संजू ने तपेश को अपने पैसे की माग की तो तपेश ने उसे थाने आने को कहा जैसे ही संजू थाने के बाहर पहुंचा तो पतेश उससे मिलने थाने के गेट पर आया और दोनो के बीच कहासुनी होने लगी।
इसी बीच संजू से तमंचा निकाल कर तपेश के सीने में गोली मार दी और भागने लगा। गोली की आवाज सुनकर थाने में मौजूद पुलिस कर्मी दौडे और संजू को दौडाकर पकड लिया और गम्भीर रूप से घायल तपेश को इलाज के लिये अस्पताल भेजा जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही एसपी साउथ राकेश जौली ने बताया कि दोनो के बीच लेन देन का विवाद था जिसके चलते थाने के सामने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी है फिलहाल आरोपी संजू को गिरफतार कर लिया गया है और उससे पूछ ताछ चल रही है।