फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   murder,child,kannauj

कब्रिस्तान में मासूम को गला घोटकर मार डाला

Sun, 03 Apr 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
murder,child,kannauj
कन्नौज : इसी बच्चे की पड़ोस की युवती ने की थी हत्या। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। कस्बा के मोहल्ला टीला में शनिवार को एक महिला पड़ोस में रहने वाले मासूम को खेलने के बहाने कब्रिस्तान ले गई। वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मासूम का शव फेंकते देख ग्रामीणों ने युवती व उसके भाई को दबोच लिया। दोनों को भीड़ ने पीटा। इस दौरान युवक ने खुद को ब्लेड मारकर जख्मी कर लिया। पुलिस ने आरोपी भाई व बहन को हिरासत में लिया है। घायल आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बा के टीला मोहल्ला निवासी करिया उर्फ रहीस मजदूरी करते है। उन्होंने बताया कि शाम सात बजे के करीब उनके छोटे बेटे उबैस (6) को खेलने के बहाने पड़ोस में रहने वाली युवती अपने भाई के साथ टिकुरियन मोहल्ला स्थित चंदन सैयद कब्रिस्तान लेकर गई। वहां सुनसान जगह पर उबैस की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

युवती अपने भाई की मदद से मासूम के शव को बालू के ढेर में दबाने का प्रयास कर रही थी, तभी ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपी भाई व बहन को भीड़ ने पीट दिया। इस दौरान आरोपी युवक ने ब्लेड से अपने शरीर में कई जगह जख्म कर लिए। पुलिस उसे हिरासत में लेकर सीएचसी भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोपी युवती से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि उबैस के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इधर, एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले में साहिबा व उसके भाई बादशाह में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के परिवार को एक और महिला को भी उठाया गया है।
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पक्ष और करिया उर्फ रहीस के बीच बिजली की कटिया डालने को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों परिवारों के बिजली के तार एक ही खंभे से गए हैं।

आरोपी पक्ष खंभे में कटिया डालता था। इससे करिया के घर की लाइट चलती जाती थी। इसलिए करिया आरोपी पक्ष के कटिया डालने का विरोध करता था। दोनों दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ था। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी महिला तंत्रमंत्र में विश्वास करती है। बाकी विस्तृत जांच के बाद हत्या की सही वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed