मुनीर बना मनीष: सोशल मीडिया पर दोस्ती...युवती को फंसाया, ब्लैकमेल कर धर्मपरिवर्तन का दबाव, पढ़ें पूरा मामला
Etawah Crime: नया शहर चौकी इंचार्ज मिलन सिरोही ने आरोपी मुनीर निवासी कबीरगंज थाना कोतवाली को शुक्रवार रात करीब एक बजे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विस्तार
इटावा जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती को इंस्टाग्राम पर मुनीर ने मनीष बनकर फंसाया। युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ खींची गई फोटो से ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। पीड़ित युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने लव जिहाद का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। युवती के मुताबिक युवक ने पहले फेसबुक पर फर्जी नाम राहुल सोनी की आईडी बनाकर चैट करने की कोशिश की थी। तो इस पर युवती ने मना कर फेसबुक पर उसे ब्लॉक कर दिया। उसके बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम मनीष अग्रवाल बनकर युवती को फंसा लिया।
युवक ने 11 जुलाई को युवती को बाइक पर घूमने के लिए दबाव बनाया। युवती के मना करने पर युवक ने उसके भाईयों को उठवा लेने की धमकी दी। इसी डर से युवती घूमने के लिए तैयार हो गई। तभी युवक ने घूमते हुए कुछ फोटो अपने मोबाइल पर खींच लिए। इसके बाद शादी करने का दबाव बनाते हुए धर्म परिवर्तन की धमकी दे रहा था।
लव जिहाद का मुकदमा दर्ज, आरोपी भेजा गया जेल
युवती ने सारी बात अपने परिजनों को बताकर कोतवाली में युवक के खिलाफ लव जिहाद का मुकदमा दर्ज कराया। नया शहर चौकी इंचार्ज मिलन सिरोही ने आरोपी मुनीर निवासी कबीरगंज थाना कोतवाली को शुक्रवार रात करीब एक बजे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।