फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Munindra Shukla will contest elections from Bithoor, resigns from the post of SP Rural District President

Kanpur News: मुनींद्र शुक्ला बिठूर से लड़ेंगे चुनाव, सपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Tue, 05 May 2026 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Munindra Shukla will contest elections from Bithoor, resigns from the post of SP Rural District President
कानपुर। सपा की ग्रामीण जिला इकाई के अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को लखनऊ जाकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को इस्तीफा सौंप दिया। वह बिठूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी करेंगे। इसके पहले भी वह बिठूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। शुक्ला ने बताया कि अगला अध्यक्ष बनने तक व्यवस्था देखते रहेंगे।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दो अप्रैल को लखनऊ में हुई बैठक में निर्देश दिए थे कि जो जिलाध्यक्ष चुनाव लड़ना चाहते हैं वह पद से इस्तीफा दे दें। इसके बाद ही टिकट के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा। बताया कि इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। इसके बाद प्रदेश को अध्यक्ष को इस्तीफा सौंप दिया। शुक्ला छह बार सपा जिला ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा ग्राम प्रधान बनने से शुरू हुई थी। ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने के तीन महीने के बाद ही वर्ष 1988 में चौबेपुर के ब्लाॅक प्रमुख बन गए। इसके बाद वर्ष 2012 से 2017 तक बिठूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed