{"_id":"68e16ac22ccb6c76110b4d44","slug":"municipal-corporation-house-meeting-on-8th-possibility-of-uproar-over-house-tax-issue-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1287406-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नगर निगम के सदन की बैठक आठ को, गृहकर मामले में हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नगर निगम के सदन की बैठक आठ को, गृहकर मामले में हंगामे के आसार
विज्ञापन
कानपुर। महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम के सदन की स्थगित बैठक आठ अक्तूबर को बुलाई है। इसमें जीएसटी घटने से मिली राहत के लिए प्रधानमंत्री के प्रति अभिनंदन का प्रस्ताव रखा जाएगा। उधर पार्षदों ने मनमाने गृहकर के मामले में फिर हंगामा करने का मन बनाया है।
नगर निगम सदन की बैठक 23 सितंबर को हुई थी। बैठक शुरू होते ही अपर नगर आयुक्त प्रथम आवेश खान ने नगर निगम का चालू वित्तीय वर्ष का मूल बजट और पिछले वित्तीय वर्ष का पुनरीक्षित बजट पेश किया था और इसे स्वीकृत कराने की कोशिश की। पार्षदों ने मनमाने तरीके से पिछले सालों से लगाए गए गृहकर और ब्याज का मामला उठाते हुए हंगामा किया। बवाल के बीच महापौर ने सदन की बैठक स्थगित कर दी थी। यह बैठक 25 सितंबर को पुन: बुलाई गई थी। उससे पहले 24 सितंबर को नगर निगम मुख्यालय में कांग्रेस, सपा सहित अन्य गैर भाजपाई पार्षदों ने संयुक्त बैठक कर सदन में गृहकर का मामला जोरशोर से उठाने का एलान किया। उसके बाद 25 सितंबर को यह बैठक नहीं हो पाई, अब बैठक आठ सितंबर को बुलाई गई है। महापौर प्रमिला पांडेय ने 8 सितंबर को सदन की बैठक बुलाने की पुष्टि की। बताया कि बैठक में जीएसटी में की गई कटौती के संबंध में प्रस्ताव रखा जाएगा।कांग्रेस पार्षद दल के नेता सुहेल अहमद, शिब्बू, लियाकत, निशा अकील शानू, मेराज आदि ने सदन में गृहकर का मामला और इसे संशोधित कराने में लोगों को हो रहीं परेशानियों को सदन में उठाने का एलान किया है।