{"_id":"5ba1f1a7867a557fe2536fea","slug":"multi-talented-youth-at-the-forefront-of-companies-choice","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्टीटैलेंटेड युवाओं को तरजीह देती हैं कंपनियां, यहां छात्रों को दिए गए मार्केटिंग टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्टीटैलेंटेड युवाओं को तरजीह देती हैं कंपनियां, यहां छात्रों को दिए गए मार्केटिंग टिप्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:17 PM IST
सार
- विश्वविद्यालय में छात्रों को दिए गए मार्केटिंग के टिप्स
विज्ञापन
सीएसजेएमयू में कार्यशाला का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के दौर में मल्टीटैलेंटेड युवाओं को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ता। कंपनियां मल्टीटैलेंटेड युवाओं को तरजीह देती हैं। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें इंस्टीट्यूट के पूर्व छात्र और योर्स फूड कंपनी अहमदाबाद के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर विकास मोहन और गुलाब फूड्स अहमदाबाद की नेशनल सेल्स मैनेजर निधि सिंह ने छात्रों को मार्केटिंग और जॉब रिक्वायरमेंट के टिप्स दिए।
विकास मोहन ने बताया कि मौजूदा दौर में मल्टीटैलेंटेड युवाओं की जरूरत होती है, जो ऑफिस, फील्ड हर जगह काम कर सकें। कॉरपोरेट कंपनियां उन युवाओं को ज्यादा तरजीह देती हैं जो बाजार में कुछ भी बेचने की क्षमता रखता हो। विकास ने बताया कि ऑफिस में बैठकर काम करना बेहद आसान होता है लेकिन इसमें भी आप तभी सफल होंगे जब आपको बेचने की कला आएगी। अच्छा मार्केटिंग विशेषज्ञ वही होगा जो आसानी से कुछ भी किसी को भी बेचने की क्षमता रखता हो।
निधि सिंह ने कॉरपोरेट लाइफ में सबसे अहम कम्युनिकेशन स्किल और व्यक्तित्व को बताया। कहा कि स्टूडेंट को लाइफ में ही इन दोनों पर फोकस करते हुए खुद में इनका विकास करना चाहिए। संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। संकाय सदस्य डॉ. शाह मोहम्मद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रुति मिश्रा, अरविंद कुमार, सोनाली, अनुष्का, मुआज्जमा आदि मौजूद रहे।