अखिलेश के विरोधियों को मिला मुलायम का आशीर्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो रामसेवक यादव गंगापुरा उनका का चुनाव प्रचार पिछले दिनों से कर रहे हैं। पहली बार उनकी नजदीकियां शिवपाल से बढ़ती देखी गई। परिवार में मुलायम सिंह के भाई राजपाल सिंह यादव एवं बहनोई डा. अजंट सिंह यादव भी मंच पर मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि सपा ने इटावा से रघुराज सिंह शाक्य एवं भरथना सुरक्षित सीट से सुखदेवी वर्मा का टिकट इस बार काट दिया। दोनों ही अपनी अपनी सीट से सिटिंग एमएलए हैं। वे दोनों नेता तो मंच पर मौजूद रहे।
परंतु इस बार के प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता संटू एवं कमलेश कठेरिया मंच पर नहीं दिखे। इतना ही नहीं पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता सहित मुलायम के लोग संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह लोग पूर्व में सपा से इस्तीफा भी दे चुके हैं। परंतु जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष गोपाल यादव एवं अन्य पदाधिकारी वहां नहीं पहुंचे।
वहीं मंच पर पूर्व विधायक मानिक चंद्र यादव, कानपुर के सुखराम सिंह यादव, मधुकर, चौ रामबाबू यादव, राजेश यादव हरदोई, पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव मिनी, उमेश दीक्षित, चौ महेद्र सिंह यादव, रामचंद्र शाक्य, ब्लाक प्रमुख बसरेहर डा. अजंट सिंह यादव, पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य, छोट सिंह यादव कन्नौज आदि तमाम नेता मौजूद रहे।