{"_id":"1cc57b0d0a3053e92a5d036724e3cae2","slug":"mulayam-singh-youth-brigade-vice-president-is-history-sheeter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का उपाध्यक्ष बना हिस्ट्रीशीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का उपाध्यक्ष बना हिस्ट्रीशीटर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 06 Apr 2015 03:26 AM IST
विज्ञापन
शहर के अपराध जगत के जाने-पहचाने नाम हिस्ट्रीशीटर बृजेश सोनकर, शीबू सोनकर, बृजेंद्र सोनकर के भाई हिस्ट्रीशीटर रितेश सोनकर को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का नगर उपाध्यक्ष बना दिया गया है। यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष जाकिर हुसैन अंसारी ने उन्हें ‘समाजसेवा’ का जिम्मा सौंपा है।
यही नहीं जाकिर और रितेश ने रविवार को शहर में जुलूस निकालकर अपना स्वागत भी कराया। इस घटनाक्रम से पार्टी नेताओं में भी खलबली मची है। वरिष्ठ नेता आलाकमान को ममाला बताने की बात कह रहे हैं। पार्टी में अनुशासन और प्रदेश में सुशासन का नारा देने वाली समाजवादी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों की मनमानी लगातार जारी है।
पहले बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को सपा ग्रामीण इकाई का सचिव बनाया गया था। अब एक और हिस्ट्रीशीटर को पार्टी में पद दिया गया। रितेश सोनकर शहर के अपराध जगत और थानों-चौकियों में जाना-पहचाना नाम है। अनवरगंज खटिकाना निवासी रितेश सोनकर की अनवरगंज थाने में हिस्ट्रीशीट 29 जून 2000 से खुली है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीट नंबर-64 ए है। इन पर अनवरगंज थाने में एनडीपीएस, हत्या का प्रयास समेत तमाम संगीन धाराओं के 8 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनके भाई बृजेश सोनकर, शीबू सोनकर और बृजेंद्र सोनकर भी अनवरगंज थाने में हिस्ट्रीशीटर हैं।
करीब चार साल पहले तत्कालीन अनवरगंज इंस्पेक्टर आले हसन (वर्तमान में सीओ) ने रितेश का पैतृक मकान भी सीज किया था। शहर में डी-2 गैंग की कमर टूटने के बाद सोनकर भाइयों का ही दबदबा रहा है। रविवार को यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष जाकिर हुसैन के साथ रथ पर सवार रितेश सोनकर का स्वागत किया गया।
शहर में जगह-जगह होर्डिंगें लगाई गई हैं। इनमें पार्टी के शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, महासचिव मो. हसन रुमी की फोटो भी चस्पा हैं। इधर, इस संबंध में यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष जाकिर हुसैन से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल आउट ऑफ कवरेज एरिया बताता रहा।
इस संदर्भ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे। साथ ही यह भी जानने का प्रयास करेंगे कि क्या सही है और क्या गलत। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के किसी भी पद के मनोनयन की जिम्मेदारी ब्रिगेड के अध्यक्ष की ही है।
-ओम प्रकाश मिश्र, महानगर अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी