फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam Singh Yadav's friend Darshan Singh died, Shivpal pays tribute to Saifai

इटावा: मुलायम के करीबी सैफई के प्रधान दर्शन सिंह का निधन, अखिलेश, शिवपाल सैफई पहुंचे

Sat, 17 Oct 2020 03:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 17 Oct 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav's friend Darshan Singh died, Shivpal pays tribute to Saifai
दर्शन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई बड़े नेता - फोटो : amar ujala
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के मित्र और सैफई के 1972 से लगातार निर्विरोध ग्राम प्रधान दर्शन सिंह यादव (90) का शनिवार तड़के निधन हो गया। वे पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन


वह अखिलेश सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश के सर्वोच्च सम्मान यशभारती से भी सम्मानित किए गए थे। पिछले दिनों सीने में संक्रमण के बाद लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। सुबह जैसे ही खबर आई गांव में शोक की लहर छा गई।
विज्ञापन


प्रधान दर्शन सिंह यादव के निधन पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव, अभयराम यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक सोबरन सिंह, पूर्व सांसद रघुराज सिंह यादव सहित काफी संख्या में सपा और प्रसपा के नेता सैफई पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव  प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पुत्र कार्तिकेय यादव आदि लोग शव यात्रा में सम्मिलित हुए। प्रधान दर्शन सिंह यादव के दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र जय नारायण ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed