Mulayam Singh Funeral: श्रद्धांजलि देने पहुंचे वरुण गांधी, गले लगाते ही फफक कर रोने लगे अखिलेश
मेनिका गांधी के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद वरुण गांधी ने मंच पर पहुंचते ही अखिलेश यादव को गले से लगा लिया। इस पर अखिलेश भावुक होकर फफकने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले के सैफई नुमाइश पंडाल में नेताजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद वरुण गांधी के गले लगाते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव फफकने लगे। वरुण और उनकी मां मेनका गांधी ने उन्हें ढांढस बंधाया। मंगलवार सुबह पौने 11 बजे नेताजी मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर उनके आवास से सैफई नुमाइश पंडाल लाया गया।
यहां मंत्री, सांसद और विधायकों ने श्रद्धांजलि देना शुरू की। करीब ढ़ाई बजे अपनी मां सांसद मेनिका गांधी के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे सांसद वरुण गांधी ने मंच पर पहुंचते ही अखिलेश यादव को गले से लगा लिया। इस पर अखिलेश भावुक होकर फफकने लगे। इससे पहले वह अपने चाचा व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के भी ढांढस बांधने पर रोने लगे थे। उधर नेताजी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेंद्र बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी श्रद्धांजलि दी है।
नेताजी की मौत पर वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि- अलविदा नेताजी! आपकी ख्याति और आपके जीवन से जुड़ी स्मृतियां सदा-सदा के लिए अमर हैं। मैं इस दुख की घड़ी में अपने बड़े भाई अखिलेश यादव के साथ मज़बूती से खड़ा हूं। उनका विशाल हृदय, धीर-गंभीर व्यक्तित्व और सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष भाव उन्हें नेताजी से मिली आत्मीय विरासत है।
अलविदा नेताजी!
— Varun Gandhi (@varungandhi80) October 11, 2022
आपकी ख्याति और आपके जीवन से जुड़ी स्मृतियाँ सदा-सदा के लिए अमर हैं।
मैं इस दुख की घड़ी में अपने बड़े भाई @yadavakhilesh के साथ मज़बूती से खड़ा हूँ।
उनका विशाल हृदय, धीर-गंभीर व्यक्तित्व और सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष भाव उन्हें नेताजी से मिली आत्मीय विरासत है। pic.twitter.com/6ozmm1qzcC