{"_id":"63452156dfa19657e01d2c3c","slug":"mulayam-singh-yadav-funeral-neta-ji-ka-antim-sanskar-saifai-last-rites","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Funeral: श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब, अखिलेश ने पिता को गंगा जल से आखिरी बार स्नान कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Funeral: श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब, अखिलेश ने पिता को गंगा जल से आखिरी बार स्नान कराया
Tue, 11 Oct 2022 01:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:35 PM IST
सार
Mulayam Singh Yadav Last Rites, Funeral: मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह 8:16 पर अंतिम सांस ली थी। आज दोपहर 3:00 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
नेताजी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। सैफई के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में नेताजी की अंतिम यात्रा के लिए रथ सजाया गया। पार्थिव शरीर को रथ पर रखकर सैफई स्थित आवास से निकाला गया। इसके बाद सैफई स्थित आवास से सैफई महोत्सव पंडाल में बनाए गए मंच पर पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार से पहले की विधियां कीं। अखिलेश ने नम आखों से पिता को गंगा जल से आखिरी बार स्नान कराया। इसके बाद नेताजी का पार्थिव शरीर मेला मंच से दाह संस्कार के लिए ले जाया गया। तीन बजे विधि विधान से अंतिम संस्कार होगा। अखिलेश यादव मुखाग्नि देंगे।
विज्ञापन
वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य, रामगोविंद चौधरी, रामगोपाल, शिवपाल यादव आदि ने नेताजी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। दोपहर 3:00 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताते चलें कि मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह 8:16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार के लिए कई राजनीतिक दलों के दिग्गज भी सैफई पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
डेढ़ क्विंटल चंदन की लकड़ियों से होगा नेताजी का अंतिम संस्कार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से किया जाएगा। कन्नौज के फूलों से उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। इत्र नगरी से लकड़ियों और फूलों की खेप लेकर यहां के सपा नेता सैफई पहुंच गए हैं। तिर्वा कस्बा निवासी और समाजवादी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने बताया कि उनके पास नेता जी के सैफई आवास से फोन आया था। इसके बाद उन्होंने अपने जनपद से डेढ़ क्विंटल चंदन की लकड़ियों का इंतजाम किया है। अंशुल के मुताबिक नेताजी और अखिलेश दोनों का जनपद से काफी जुड़ाव रहा है। यहां से बड़ी संख्या में सपाई भी सैफई पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन