फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mulayam Singh Yadav Family gathered in Saifai on Netajis third death anniversary Akhilesh Yadav paid tribute

Mulayam Singh Yadav: नेताजी की तीसरी पुण्यतिथि पर सैफई में उमड़ा कुनबा, भावुक अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

Fri, 10 Oct 2025 11:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 10 Oct 2025 11:30 AM IST
सार

Etawah News: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को अखिलेश यादव ने परिवार के साथ सैफई समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav Family gathered in Saifai on Netajis third death anniversary Akhilesh Yadav paid tribute
सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि - फोटो : amar ujala

विस्तार

सैफई में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सैफई स्थित समाधि स्थल पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ समाधि स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर नेताजी को नमन किया।

विज्ञापन

सुबह करीब 10:30 बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, सांसद अक्षय यादव, सांसद आदित्य यादव, अनुराग यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक (अंशुल) यादव, आर्यन यादव और कार्तिकेय यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे।

विज्ञापन



प्रदेशभर के नेताओं की मौजूदगी
सभी ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि देने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव इस समय समाधि स्थल पर बने मंच पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद हैं। मंच से कार्यक्रम संचालित हो रहा है और प्रदेशभर से आए वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद, जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हैं। लगभग 11 बजे मैनपुरी संसद डिंपल यादव परिवार की महिलाओं के साथ मंच पर पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed