{"_id":"634cee6954cea2204138baf2","slug":"mulayam-singh-yadav-death-immersion-of-ashes-of-mulayam-singh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mulayam Singh Yadav Death: पिता की अस्थियां लेकर अखिलेश परिवार संग हरिद्वार रवाना, गंगा में करेंगे विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mulayam Singh Yadav Death: पिता की अस्थियां लेकर अखिलेश परिवार संग हरिद्वार रवाना, गंगा में करेंगे विसर्जित
Mon, 17 Oct 2022 11:26 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:26 AM IST
सार
हरिद्वार के गंगा घाट पर विधि-विधान और पूजन के बाद नेताजी की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पिता की अस्थियां लेकर परिजनों संग हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
पिता की अस्थियां लेकर जाते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार सुबह पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर परिजनों संग सैफई से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। सैफई हवाई पट्टी से निजी विमान से वह देहरादून के जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हरिद्वार के गंगा घाट जाएंगे। जहां विधि-विधान और पूजन के बाद नेताजी की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करेंगे।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के आवास पर सोमवार सुबह चाचा शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव, धर्मेंद्र यादव, अनुराग यादव, तेज प्रताप यादव पहुंच गए। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य एक साथ सैफई हवाई पट्टी गए। इन सबके देर शाम सैफई लौटने की संभावना है।
विज्ञापन
बताते चलें कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अगस्त सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।
विज्ञापन