Mulayam Singh Yadav Death: दिनभर सब्र बांधे रहे मुलायम के परिजन, रात में फफक कर रोने लगीं डिंपल
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के सदा के लिए विदा लेने से दुखी परिजन दिन भर खुद को किसी तरह संभालते रहे, लेकिन दिनभर का दर्द देर रात फूट ही पड़ा। एक तरफ डिंपल फूट-फूट कर रो पड़ीं, तो दूसरी तरफ धर्मेंद्र भी बिलख पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद शोकाकुल परिजन डबडबाई आंखों से खुद को संभालते रहे। इसके अलावा लोगों को भी सांत्वना देने में लगे रहे, लेकिन दिन भर दर्द को सीने में ज्यादा देर दबाए न रख सकें। देर रात में परिवार की महिलाओं के बीच नेता जी की बड़ी बहु डिंपल यादव फफक-फफक कर रोने लगीं।
डिंपल को रोता देखकर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी जोर-जोर से रोने लगे। नेता जी के परिवार में कुछ और भी लोग हैं जो रोना चाहते लेकिन उमड़ी भीड़ को देखकर वह खुद पर कंट्रोल किए हुए हैं। जो लोग दहाड़े मारकर रो रहे हैं उन्हें ढांढस बंधाकर खुद को तसल्ली दे रहे हैं।
सैफई परिवार खुलकर इस लिए नहीं रो पा रहा है कि यदि वह रो पड़े तो लोगों को संभालना और मुश्किल हो जाएगा। नेता जी के पार्थिव शरीर को लगातार निहार रहीं परिवार की महिलाओं के फफकने पर अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और धर्मेंद्र यादव बराबर सांत्वना प्रदान करते रहे। इस वजह से रात में कोई भी हटा नहीं।
विश्राम सिंह बोले- गजब थी नेता जी की याददाश्त
नेता जी की याददाश्त के कायल उनके दोस्त भी हैं। विश्राम सिंह यादव बताते हैं कि परीक्षा के दौरान मुलायम सिंह यादव मुझसे कहते थे कि तुम जोर-जोर से पढ़ो, मैं सुन रहा हूं। जब हम बोल कर प्रश्र उत्तर तैयार कर लेते थे, तब वह सुनकर याद कर लेते थे।
इस तरह से तैयारी करने के बाद परीक्षा दे आते थे। परिणाम भी उनके बराबर ही आता था। विश्राम सिंह यादव ने बताया नेताजी को आम बहुत पसंद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी दाल, चावल और रोटी ही खाते थे। बताया उनकी खासियत यह थी कि वह जिससे एक बार मिलते थे, उसे भूलते नहीं थे