फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mukhtar's post mortem report went viral on social media, death due to shock and myocardial infarction

UP: मुख्तार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल, शॉक व मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन से बताई गई मौत

Sat, 30 Mar 2024 07:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Mar 2024 07:57 PM IST
सार

मुख्तार अंसारी के हार्ट का लगभग 2x1.5 सेंटीमीटर हिस्सा पीला पड़ गया था। उस पीले हिस्से में ब्लड के क्लाॅट पाए गए थे। इसी से मौत की वजह मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन दिखाई गई है।

विज्ञापन
Mukhtar's post mortem report went viral on social media, death due to shock and myocardial infarction
वायरल हो रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर मुख्तार अंसारी के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कुछ अंश वायरल हुए हैं। संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। वायरल रिपोर्ट में मृत्यु का कारण शॉक और मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन (एमआई) दर्शाया गया है। मेडिकल में शॉक का मतलब ब्लड प्रेशर का कम हो जाना है। एमआई का मतलब हार्ट का एक हिस्सा पीला पड़ जाना है। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार अंसारी के हार्ट का लगभग 2x1.5 सेंटीमीटर हिस्सा पीला पड़ गया था। उस पीले हिस्से में ब्लड के क्लाॅट पाए गए थे। इसी से मौत की वजह मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन दिखाई गई है। इसके अलावा आंतें भी फूली मिली हैं। बाएं कान से खून आना भी दिखाया गया है।

विज्ञापन


मौत की वजह स्पष्ट, जहर के आरोप पर बिसरा प्रिजर्व
मुख्तार अंसारी की मौत का कारण स्पष्ट होने के बावजूद धीमा जहर देने के आरोपों के मद्देनजर बिसरा प्रिजर्व किया गया है। पोस्टमार्टम के पैनल में शामिल डॉक्टरों ने शरीर को पांच आर्गन का बिसरा प्रिजर्व कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस इस बिसरा को लैब में जांच के लिए भेजेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मृत्यु से एक सप्ताह पूर्व माफिया मुख्तार ने अधिवक्ता के जरिए बाराबंकी की एमपीएमएलए कोर्ट में प्रशासन पर धीमा जहर देने का आरोप लगाया था। इस आरोप के मद्देनजर प्रशासन ने पोस्टमार्टम में मृत्यु की वजह स्पष्ट होने के बावजूद शव का बिसरा प्रिजर्व कराया है। बिसरा प्रिजर्व में शरीर के पांच आर्गन को शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पैनल में शामिल डॉक्टरों ने बिसरा को पुलिस को साैंप दिया है। इस संबंध में शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि बिसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला प्रयागराज भेजा जा रहा है।

जांच के घेरे में आई पोस्टमार्टम से खींची गई तस्वीर
मुख्तार की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उक्त फोटो पोस्टमार्टम हाउस से खींची गई बताई जाती है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। मगर यह फोटो किसने खींची, किसके लिए और कब खींची। यह अभी सवालों के घेरे में है।

 

बता दें कि पोस्टमार्टम में मुख्तार का बेटा, बहू व परिजन मौजूद थे। मुख्तार की बिना कपड़े के कमर से ऊपर तक स्पष्ट फोटो पोस्टमार्टम हाउस में पास से खीची गई है। फोटो खींचने का जरूर कोई विशेष मकसद था। सूत्र बताते हैं कि यह फोटो मुख्तार की पत्नी आफशा तक भेजने के लिए खींची गई थी, मगर सोशल मीडिया पर वायरल किसने की, यह जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed