फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mukhtar Ansari's barracks will be commanded by Kanpur Deputy Jailor

Banda News: मुख्तार के बैरक की कमान कानपुर के डिप्टी जेलर संभालेंगे, सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगा जोर

Mon, 05 Sep 2022 12:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 05 Sep 2022 12:52 AM IST
सार

बांदा जिला जेल में बंद बाहुबली और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बैरक की निगरानी एक माह के लिए कानपुर के डिप्टी जेलर करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर रहेगा।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari's barracks will be commanded by Kanpur Deputy Jailor
बांदा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मंडल कारागार में बंद बाहुबली और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बैरक की निगरानी की कमान अब कानपुर के डिप्टी जेलर राजेश मौर्य संभालेंगे। रविवार को यहां आकर उन्होंने कार्य संभाल लिया। प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि महानिदेशक के आदेश पर कानपुर के डिप्टी जेलर भेजे गए हैं। एक माह तक अंसारी की बैरक की सुरक्षा की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में, बांदा जिले में डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी भी पहुंचे थे। इस दौरान माफिया मुख्तार समेत सभी बंदियों और कैदियों की बैरक की करीब तीन घंटे तक तलाशी ली गई थी। दो चरणों में चले तलाशी अभियान में बैरकों से  बीड़ी-सिगरेट और माचिस मिली थी।

विज्ञापन

वहीं, डीआईजी ने सीसीटीवी कैमरों को देखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए थे। माफिया मुख्तार अंसारी की बैरक को भी खंगाला गया है। सीसीटीवी फुटेज भी देखे। बंदियों को मिल रहे भोजन और उपचार की सुविधा के बारे में प्रभारी जेल अधीक्षक से जानकारी ली। मुख्तार के स्वास्थ्य का भी चिकित्सकों से हाल पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed