फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mukhtar Ansari demands cataract treatment in court

पेशी पर बोला माफिया मुख्तार: साहब! मोतियाबिंद हो गया है, ठीक से दिखाई भी नहीं देता... इलाज करवा दें

Fri, 05 Jan 2024 08:57 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 Jan 2024 08:57 AM IST
सार

मुख्तार की बाराबंकी की कोर्ट में पेशी थी। इसी दौरान मुख्तार ने कहा कि उसे बांदा की जेल में सही इलाज नहीं मिल रहा है। जिससे उसका स्वास्थ्य लगातार खराब होता जा रहा है।

विज्ञापन
Mukhtar Ansari demands cataract treatment in court
माफिया मुख्तार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जेल में बंद माफिया मुख्तार को आंख में दिक्कत हो गई है। बाराबंकी कोर्ट में गुुरुवार को वर्चुअल पेशी के दौरान उसने कहा कि मोतियाबिंद के चलते दाहिनी आंख से ठीक से दिखाई नहीं देता है। लिहाजा तत्काल इलाज की सुविधा दिलाई जाए।

विज्ञापन

मुख्तार को पंजाब की रोपण जेल से बांदा जेल में स्थानांतरित किया गया था। यहीं से उस पर दर्ज सभी मामलों में वर्चुअल पेशी होती है। गुरुवार को बाराबंकी की कोर्ट में पेशी थी। इसी दौरान मुख्तार ने कहा कि उसे बांदा की जेल में सही इलाज नहीं मिल रहा है। जिससे उसका स्वास्थ्य लगातार खराब होता जा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल सूत्रों के अनुसार, मुख्तार की शिकायत पर न्यायाधीश ने उससे प्रार्थना पत्र देने को कहा है। जेल अधीक्षक वीरेश्वर राज शर्मा ने बताया कि सीएमओ को पत्र लिखा गया है, जल्द ही कारागार में नेत्र शिविर लगवाकर सभी बंदियों की आंखों की जांच कराई जाएगी। यदि कोई तकलीफ है तो उसका इलाज भी होगा। जेल प्रशासन ने मुख्तार की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन

यह था वीवीआईपी एंबुलेंस का मामला
जिस वक्त मुख्तार को पंजाब से लखनऊ सड़क मार्ग से लाया जा रहा था, उस वक्त उसने किसी निजी वीवीआईपी एंबुलेंस का प्रयोग किया था। इसकी भनक शासन को लगते ही बाराबंकी में एंबुलेंस को रोककर जांच कराई गई तो वह सरकारी के बजाय निजी वीवीआईपी सुविधाओं से लैस पाई गई थी। इसके बाद उस पर गैंगस्टर व बिना अनुमति वीवीआईपी एंबुलेंस प्रयोग करने का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed