फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mukhtar Abbas Naqvi attacked opposition parties, said conspiracy to spoil India's image with fear and confusion

मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी दलों पर बोला हमला, कहा भय और भ्रम से भारत की छवि बिगाड़ने की साजिश

Sun, 07 Feb 2021 12:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 07 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Mukhtar Abbas Naqvi attacked opposition parties, said conspiracy to spoil India's image with fear and confusion
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala
अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत की छवि बिगाड़ने की साजिश हो रही है। इसके लिए भारत में भय और भ्रम का माहौल बनाया जा रहा है। कुछ खास विपक्षी दल के पिटे हुए पॉलिटिकल प्लेयर ऐसा कर रहे हैं। विदेशी संगठनों से भी सुर-ताल मिलाकर देश की छवि बिगाड़ने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन


अभी कृषि कानूनों को बदनाम किया जा रहा है। इसके पहले नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के नाम पर भय और भ्रम का माहौल बनाया। लेकिन किसी की नागरिकता नहीं छिनी। कृषि कानून पर भ्रम फैलाने वालों को भी जनता ही जवाब देगी। नकवी शनिवार को सिविल लाइंस के मर्चेंट चैंबर हॉल में व्यापारी वर्ग और प्रबुद्ध वर्ग के साथ बजट पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन


कृषि प्रधान देश को कृषक प्रधान देश बना रहे पीएम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में साजिशें हो रही हैं। जबकि मोदी सरकार की प्राथमिकता में ही गांव, खेत, खलिहान ही हैं। उनका पहला संकल्प किसानों की आय को दोगुना करना है। कृषि प्रधान देश को कृषक प्रधान देश बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट के पहले छह पैकेज मिनी बजट
उन्होंने कहा कि बजट के पहले कोरोना काल में भारत की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए आत्मनिर्भर भारत के छह पैकेज जारी किए। यह आम बजट के पहले छह मिनी बजट के जैसे थे। इसमें उद्योग, रोजगार, स्वरोजगार, व्यापार, कृषि सभी के लिए पैकेज थे। आपदा में हमने अवसर खोजा। इस दौरान एमएलसी विजय बहादुर पाठक, राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, एमएलसी सलिल विश्नोई, विधायक सुरेंद्र मैथानी, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, जिलाध्यक्ष सुनील बजाज, जिलाध्यक्ष बीना आर्या, मुकुंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मोदी सरकार ने काम से दिया जवाब
नकवी ने कहा कि मोदी सरकार बनने पर सेक्युलर सिंडिकेट ने सेक्युलरिज्म को खतरा बता खूब हो हल्ला किया लेकिन सरकार ने देश में विकास की योजनाओं को हर वर्ग तक पहुंचाकर सबकी बोलती बंद कर दी। 

बजट को संतुलित बता व्यापारियों ने रखीं मांगें
मर्चेंट चैंबर हॉल में व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और एमएलसी विजय बहादुर पाठक का स्वागत कर कई मांगें भी रखीं। इसमें आने वाले समय में टैक्स स्लैब को कम करने, ईवे-बिल में समय सीमा को बढ़ाने, महिलाओं और नया व्यापार शुरू करने वाले छोटे उद्यमियों को टैक्स में छूट देने की मांग की। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के मंडलाध्यक्ष विजय पंडित, चेयरमैन मणिकांत जैन, अध्यक्ष टीकमचंद्र सेठिया, महामंत्री विनोद गुप्ता, मुकुंद मिश्रा, रामेश्वर लाला, रोशनलाल अरोड़ा आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed