फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mufti kidnapped my sisters soul, shocked police filed a report, accused arrested

UP: मुफ्ती ने कर लिया मेरी बहन की आत्मा का अपहरण, अचंभित पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Sat, 14 Sep 2024 08:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Sep 2024 08:45 AM IST
सार

Hardoi News: बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में दैवीय अप्रसाद का भय दिखाकर प्रताड़ित करने के आरोप में मुफ्ती को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित परिवार ने बताया है कि मुफ्ती ने उनकी बेटी की आत्मा का अपहरण कर रखा है।

विज्ञापन
Mufti kidnapped my sisters soul, shocked police filed a report, accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अजीब मामला सामने आया है। एक गांव निवासी शख्स ने यूपी 112 पर बहन की आत्मा का अपहरण एक मुफ्ती द्वारा कर लिए जाने की सूचना दी। साथ ही आरोपी मुफ्ती के घर बहन और परिजनों को लेकर पहुंच गया।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की, तो पता चला कि मामला झाड़फूंक से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर मुफ्ती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता में उल्लेखित दैवीय अप्रसाद का भय दिखाकर लोगों को प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

आए दिन बीमार रहती है छोटी पुत्री
मुफ्ती को गिरफ्तार भी किया गया है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स मजदूरी करता है। परिवार में पांच पुत्र और दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है। छोटी पुत्री आए दिन बीमार रहती है। परिजनों का कहना था कि उस पर जिन्न का साया है।

किशोरी को मुफ्ती इमरान के पास भेज दिया
इस आशंका में गांव में किशोरी के चाचा से ही झाड़फूक कराई। राहत न होने पर उसने किशोरी को भुसौरी पुरवा निवासी मुफ्ती इमरान के पास भेज दिया। यहां किशोरी की झाड़फूक हुई। परिजनों का कहना है कि इससे किशोरी को राहत मिल गई।

विज्ञापन

कहा- किशोरी की आत्मा का अपहरण मुफ्ती ने कर लिया
बृहस्पतिवार को भी किशोरी की तबीयत खराब हुई तो उसके भाई ने यूपी 112 पर फोन किया। कहा कि किशोरी की आत्मा का अपहरण मुफ्ती इमरान ने कर लिया है। दरअसल परिजनों का कहना है कि किशोरी की आत्मा को जिन्न के जरिए मुफ़्ती अपने घर बुला लेता था और बाद में किशोरी को घर भेजने पर सब सही हो जाता था।



पुलिस ने मुफ्ती को गिरफ्तार किया
परिजनों का कहना है कि अब मुफ्ती जिन्न भेजकर किशोरी को बीमार कर देता है और जब किशोरी उसके घर जाती है तो वह सही हो जाती है। बेनीगंज कोतवाल ब्रजेश राय ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। तहरीर के आधार पर मुफ्ती इमरान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed